Cyber Fraud: अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं! साइबर ठगों के जाल में फंसा ASI, एक टेक्स्ट मैसेज से खाते से उड़े लाखों

श्योपुर: साइबर ठगी को लेकर पुलिस लगातार आमजन को जागरूक कर रही है. लेकिन श्योपुर में पुलिस ही साइबर ठगी की शिकार हो गई है. साइबर ठग ने एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया और उसके खाते से 2 लाख 80 हजार रुपए की राशि उड़ा दी. शुरुआती जांच में यह सामने आया की ठगी की इस वारदात को कर्नाटक से अंजाम दिया गया है.

कर्नाटक से जुड़े साइबर ठगी के तार

ठगी की रकम जिन खातों में ट्रांसफर हुई है. वह सभी खाते कर्नाटक स्थित बैंक से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिसकर्मी को जब बैंक से उसके खाते से पैसे निकलने का मैसेज मिला, तब पता चला कि वो साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं. उन्होंने तत्काल इस मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करते हुए साइबर सेल में इसकी जानकारी दी. श्योपुर की साइबर सेल टीम अब इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है.

खाते से निकले 2.80 लाख रुपए

एएसआई आरएमएस परमार ने बताया, “उनके मोबाइल पर ब्लैंक टेक्स्ट मैसेज आया था, जो स्क्रीन पर शो हो रहा था. उस मैसेज को स्क्रीन से हटाकर वे रात में समय सो गए थे. सोमवार की सुबह जब वे उठे तो उनके खाते से करीब 2 लाख 80 हजार रुपए निकल चुके थे. उनके मोबाइल पर बैंक से पैसा निकासी के मैसेज पड़े हुए थे. ये मैसेज देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. उन्होंने तत्काल इस बारे में अधिकारी और साइबर सेल को सूचित किया.”

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एएसआई परमार ने अज्ञात हैकरों द्वारा उनका मोबाइल हैक करने की बात पुलिस को बताई है. साइबर सेल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त हैकरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात हैकरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

एसपी ने पब्लिक से की अपील

एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया, “यातायात थाने में पदस्थ एएसआई राम बिहारी सिंह परमार के खाते से करीब 2 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का मामला मेरे संज्ञान में आया है. मैंने संबंधित कर्मचारी को साइबर सेल और कोतवाली थाने में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. साइबर सेल की टीम कार्रवाई में जुट गई है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |