Bhopal GMC News: भोपाल GMC में सनसनी; MBBS छात्रा का बाथरूम में मिला शव, पास मिली एसिड की खाली बोतल

भोपाल : राजधानी भोपाल में एक बार फिर मेडिकल छात्रा की संदिग्ध हालात मौत से सनसनी फैली. गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) की MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा कोहेफिजा इलाके के प्राइवेट पीजी में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. छात्रा डे-स्कॉलर थी.

3 माह पहले एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन

मंगलवार सुबह मेडिकल स्टूडेंट कमरे के बाथरूम में बेसुध मिली. कमरे और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर दोस्तों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस अब पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतेज़ार कर रही है. छात्रा का नाम रोशनी है. शव के पास ही एसिड की बोतल भी मिली है. रोशनी ने पिछले साल ही अक्टूबर में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था.

स्टूडेंट्स ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो चीख निकली

मेडिकल छात्राओं के मुताबिक रोशनी को कई बार आवाज दी. उसे फोन कॉल किया, लेकिन रोशनी ने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद पीजी के गार्ड को सूचना दी गई. गार्ड पहुंचा तो पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां रोशनी बेसुध मिली. साथी स्टूडेंट्स ने बताया “रोशनी के पास एक खाली एसिड की बोतल भी पड़ी हुई थी.” फौरन कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई.

पीएम रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ होगी

पुलिस की जांच जारी है लेकिन एसिड की मौजूदगी ने मामले को जटिल बना दिया है. क्या उसने खुद जान दी है या फिर कोई साजिश है? पुलिस के लिए यह जांच का विषय है. कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया “पोस्टमार्टम हमीदिया अस्पताल में किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा.”

पुलिस का कहना है “परिजनों के बयान के बाद तस्वीर कुछ साफ हो सकती है.” गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन कविता एन. सिंह ने बताया “रोशनी के मोबाइल में परिजन को भेजे गए मैसेज से पता चला है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में थी. मेहनत करने के बावजूद ठीक से समझ नहीं पा रही थी.” रोशनी अलीराजपुर की रहने वाली थी. साथी छात्रों ने बताया कि वह पिछले हफ्ते ही घर से लौटकर भोपाल आई थी. वह पढ़ाई को लेकर गंभीर और शांत स्वभाव की थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |