Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, दबंग युवक ने फावड़े से किए कई वार; इलाके में तनाव

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां खड़ंजा (सड़क बनाने के लिए ईंट का इस्तेमाल) लगाने को लेकर हुए विवाद में दबंग युवक ने एक बुजुर्ग महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी युवक ने महिला को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा और लगातार फावड़े से वार करता रहा. हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और जख्मी हालत में मौके पर पड़ी रही. पूरी वारदात पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है. मामला ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के उपरालसी गांव का है. गांव में प्रधान द्वारा खड़ंजा लगाए जाने का कार्य चल रहा था, जिसे लेकर गांव के दो पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि खड़ंजा निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी हो चुकी थी और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था.

खड़ंजा लगाए जाने को लेकर विवाद

घटना वाले दिन एक पक्ष की बुजुर्ग महिला मौके पर पहुंची और खड़ंजा लगाए जाने को लेकर अपनी आपत्ति जताने लगी. उस समय वहां दूसरा पक्ष भी मौजूद था. इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक के हाथ में फावड़ा था. महिला के कुछ कहते ही युवक अचानक उग्र हो गया और तेज़ी से दौड़ते हुए बुजुर्ग महिला पर फावड़े से हमला कर दिया. पहले ही वार में महिला जमीन पर गिर पड़ी. इसके बाद आरोपी ने उस पर लगातार कई फावड़े से वार किए और बेरहमी से पीटता रहा.

हमले के दौरान बुजुर्ग महिला खुद को बचाने में पूरी तरह असहाय नजर आई. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी को रोका. तब तक महिला बुरी तरह घायल हो चुकी थी और अधमरी अवस्था में पड़ी थी. लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

जारचा थाना प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला की बेटी की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बबली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी घटना के बाद से फरार है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |