Mika Singh in Ujjain: सिंगर मीका सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

फेमस बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने आज सुबह महाकाल के दर्शन किए. वह ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में भी शामिल हुए. इस दौरान मीका सिंह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए. आपने मस्तक पर तिलक लगवाया और महाकाल का जयकारा लगाया. उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिलता है, मैं बाबा महाकाल का दर्शन करने के लिए दौड़ा चला आता हूं.

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध गायक मीका सिंह आज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर आए थे. जिन्होंने लगभग 2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और उनके दर्शनों का लाभ लिया.

बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान मीका सिंह पूरी तरह से भक्ति भाव में रमे हुए नजर आए. उन्होंने कभी तालियां बजाई तो कभी बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप को निहारा. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के ओर से सहायक प्रशासक ने मीका सिंह का स्वागत एवं सत्कार किया.

भस्म आरती में महसूस होती है पॉजिटिव एनर्जी

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में मीका सिंह ने कहा कि मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं. जब भी मौका मिलता है, मैं बाबा का आशीर्वाद लेने उनके दरबार में आ जाता हूं. बाबा महाकाल की भस्म आरती दिव्य और भव्य है, जो एक अलग एहसास कराती है. इस आरती में एक अलग ही पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है. जिसका में अनुभव भी कर चुका हूं.

उन्होंने कहा कि मैं आज पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने नहीं आया हूं. पहले भी मैं इस मंदिर में कई बार आ चुका हूं. आज भी मैं इंदौर में एक कार्यक्रम में आया था, जहां से सीधे दर्शन करने उज्जैन आ गया. श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं की उन्होंने जमकर तारीफ की. साथ ही यह भी कहा कि आज मैं अपने परिवार, दोस्तों के साथ सभी के लिए यह कामना करने आया हूं कि सभी पर बाबा महाकाल की कृपा बनी रहे.

चांदी द्वार से किया महाकाल का पूजन

बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद गायक मीका सिंह ने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन- अर्चन किया और नहीं से माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. चांदी द्वार से दर्शन करने के बाद मीका सिंह नंदी हॉल में पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कहीं.

इस दौरान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मीका सिंह को पहचान लिया और वह मीका सिंह के मंदिर के बाहर निकलते ही उनके पास पहुंच गए. मीका सिंह ने भी अपने फैन को नाराज नहीं किया और कुछ लोगों के साथ फोटो खिंचवाई तो कुछ के साथ सेल्फी भी ली.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |