Yamuna Expressway Accident: मथुरा में भीषण सड़क हादसा, बस से उतरे 6 यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा; मौके पर मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार अल सुबह थाना सुरीर इलाके के माइलस्टोन 88 पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई. दिल्ली से कानपुर जा रही एक प्राइवेट बस के यात्री टॉयलेट के लिए सड़क किनारे खड़े थे. तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर नीचे खड़े यात्रियों को बेरहमी से रौंद डाला.

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सुबह 3:00 बजे हुआ. यात्रियों से भरी एक बस दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही थी. रास्ते में कुछ यात्रियों ने लघुशंका (टॉयलेट) के लिए बस रुकवाई. नियमों के मुताबिक, बस को किसी सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ या ‘वे-साइड एमेनिटी’ पर रुकना चाहिए था, लेकिन ड्राइवर ने बस को एक्सप्रेसवे के बीच रास्ते में ही खड़ा कर दिया.

जैसे ही यात्री बस से नीचे उतरकर किनारे खड़े हुए, पीछे से आ रहे एक काल बने कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

इन मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. अब तक चार मृतकों की पहचान हो चुकी है. इनमें देवेश निवासी बस्ती, सोनू निवासी औरैया, असलम निवासी कन्नौज और संतोष निवासी दिल्ली शामिल थे.नबाकी दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. गंभीर रूप से घायल यात्री को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

ग्रीन जोन में नहीं रुकी थी बस

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे का मुख्य कारण बस को गलत जगह पार्क करना था. यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का रुकना प्रतिबंधित है, केवल निर्धारित ‘सेफ जोन’ में ही वाहन रोके जा सकते हैं. अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण कंटेनर चालक बस को देख नहीं पाया और यह भयावह हादसा हो गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |