योगी सरकार का सख्त एक्शन: यूपी में चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित, अब हादसे पर चलेगा हत्या का मुकदमा

पूरे उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे को बैन कर दिया गया है. लगातार हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया है. यानी अब उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चाइनीज़ मांझे की बिक्री और उपलब्धता को रोकने के लिए प्रदेश भर में सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए.

मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि चाइनीज़ मांझे के कारण यदि किसी की जान जाती है, तो उसे हत्या की श्रेणी में माना जाएगा और उसी के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश स्तर पर चलने वाले इस अभियान की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाइनीज मांझे के कारण हो रही लगातार मौतों को लेकर बेहद नाराज नजर आए. उन्होंने अधिकारियों से सीधे सवाल किया कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद बाजार में चाइनीज़ मांझा आखिर कैसे पहुंच रहा है और इसकी बिक्री कौन कर रहा है? मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस पर तुरंत और प्रभावी तरीके से रोक लगाई जाए.

सीएम योगी ने सख्त शब्दों में कहा कि अब चाइनीज़ मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा. उन्होंने प्रदेश के सभी पुलिस प्रमुखों को अपने-अपने जिलों में सघन छापेमारी अभियान चलाने के आदेश दिए हैं.

चाइनीज़ मांझे से होने वाली घटनाओं की गंभीरता को बताते हुए अधिकारियों ने जानकारी दी कि बुधवार को लखनऊ में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई थी. बताया गया कि वह काफी देर तक तड़पता रहा. बीते एक साल में इस तरह की आठ घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज़ मांझे की बिक्री और इस्तेमाल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की पहचान की जाए, तत्काल कार्रवाई हो और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए. साथ ही, पूरे प्रदेश में चाइनीज़ मांझे की जब्ती के लिए यूपी पुलिस को सख्त और लगातार अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |