Indore News: इंदौर की सड़कों पर दौड़ेगी कांग्रेस की ‘ऑटो वाटर टेस्टिंग लैब’, दूषित पानी पर शहर बंद की चेतावनी

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इतनी मौतों के बावजूद अब भी शहर वासियों को शुद्ध जल मिल पाना मुश्किल है. लिहाजा अब कांग्रेस शहर के विभिन्न इलाकों में अपनी ऑटो वाटर टेस्टिंग लैब से पानी की जांच करके दूषित पानी की स्थिति उजागर करेगी. इतना ही नहीं मौतों के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के साथ पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए देने की मांग को लेकर धरना दिया.

मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजे की मांग
इंदौर के भागीरथपुरा कांड को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है और इसी के तहत राजवाड़ा पर न्याय प्रदर्शन रखा गया. जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कई व्यापारी संगठनों के द्वारा भी कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया गया. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मृतक परिवार के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की.

जीतू पटवारी ने कहा, ”पहले जब 17 मौत का आंकड़ा बताया था उस समय 30 मौत हो चुकी थी, आज 32 मौत के आंकड़े सामने आ चुके हैं. तो यहां कम से कम 50 मौत हो चुकी हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ”भाजपा 25 साल में एक गिलास पानी शुद्ध शहर के लोगों को नहीं दे पाई है. जब लोग यहां पर गंदे पानी के कारण मर रहे थे तो इंदौर के सांसद मुंबई में चुनाव प्रचार और मैच देख रहे थे. साथ ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के मनोनीत होने पर एक दूसरे को लड्डू खिला रहे थे.”

कांग्रेस करेगी ऑटो वाटर टेस्टिंग लैब लांच
जीतू पटवारी ने कहा, “इतने सारे लोगों की मौत क्यों हुई है? भाजपा ने किसी की भी जिम्मेदारी तय नहीं की. स्वास्थ्य मंत्री से लेकर इंदौर में रहने वाले कैबिनेट मंत्री का अभी तक इस्तीफा नहीं लिया गया है ना ही किसी जिम्मेदार व्यक्ति पर प्रकरण दर्ज हुआ है.” उन्होंने कहा है कि, ”प्रत्येक रहवासी को अपने पानी की जांच अब खुद करना चाहिए इसके लिए कांग्रेस आने वाले समय शहर के विभिन्न वार्डों में ऑटो वाटर टेस्टिंग लैब संचालित करेगी और बताएगी कि इंदौर में कहां-कहां पर गंदा पानी आ रहा है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |