Law and Order: बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भड़की कांग्रेस, पुलिस कमिश्नर का घेराव कर अपराधों पर रोक लगाने की मांग

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने रायपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है. कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर रायपुर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है. कांग्रेस ने शहर और ग्रामीण अंचलों में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

रायपुर में हत्या, लूट और चाकूबाजी से दहशत का माहौल

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि रायपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हत्या, लूट, मारपीट, छेड़छाड़, बलात्कार और चाकूबाजी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. इन घटनाओं के चलते आम जनता में भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है. छात्र, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद

कांग्रेस ने ज्ञापन में रायपुर में अवैध सट्टा, ऑनलाइन जुआ, नशा और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है. कांग्रेस का कहना है कि इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. कई थाना क्षेत्रों में खुलेआम अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है.

पुलिस बल की कमी और लापरवाही पर उठे सवाल

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कई थानों में पुलिस बल की भारी कमी है. पुलिस की लापरवाही और उदासीन रवैये के चलते अपराध पर नियंत्रण पूरी तरह विफल नजर आ रहा है. इससे अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त होता जा रहा है, जिसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

कड़ी पुलिसिंग और जवाबदेही तय करने की मांग

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के लिए कड़ी और प्रभावी पुलिसिंग की मांग की. साथ ही अवैध सट्टा, जुआ, नशा और शराब के अड्डों को स्थायी रूप से बंद करने की मांग कांग्रेस ने की है. इसके अलावा कांग्रेस ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग रायपुर पुलिस कमिश्नर से की है. कांग्रेस नेताओं ने जनता से चालान के नाम पर की जा रही अनावश्यक वसूली पर रोक लगाने की मांग की है. रायपुर के थानों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग कांग्रेस नेताओं ने की है.

ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन- कांग्रेस

कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी गंभीर घटना के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा. ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी. कांग्रेस के इस प्रतिनिधिमंडल में रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन, रायपुर कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, छाया वर्मा, प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, सुबोध हरितवाल और एजाज ढेबर सहित कई नेता मौजूद रहे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |