नगर निगम कर्मचारियों का हल्ला बोल: महीनों से नहीं मिली सैलरी तो फूटा गुस्सा, दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला है. इसको लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि अगर जल्द से जल्द उन्हें वेतन नहीं मिलता है तो नगर निगम के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

3 महीने से नहीं मिला वेतन कर्मचारियों ने किया हंगामा

छिंदवाड़ा नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मागो ने कहा, 3 महीने से नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है. वेतन नहीं मिलने से थर्ड ग्रेड और फोर्थ ग्रेड के करीब 900 कर्मचारियों के घरों में आर्थिक संकट पैदा हो गया है. कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

बीजेपी कर्मचारियों को नहीं दे पा रही वेतन, नेता और मंत्री कर रहे लाखों खर्च

नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो ने कहा कि 3 महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है. शहर में कोई विकास का काम नहीं हो रहा है. भाजपा की केंद्र और प्रदेश में सरकार है. नगर निगम में भी भाजपा की सरकार है. वेतन न मिलने से अब कर्मचारियों की हालत खराब हो रही है. वहीं भाजपा के नेता, मंत्री और विधायक कर्ज लेकर हर दिन लाखों रुपए बर्बाद कर रहे हैं. कांग्रेस कर्मचारियों के साथ है. जरूरत पड़ी तो हम आमरण अनशन पर भी बैठेंगे.

वहीं कर्मचारी नेता प्रकाश महरोलिया ने कहा कि अगर जल्द से जल्द वेतन नहीं मिलता है तो अब नगर निगम के सारे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. जिसका असर शहर की व्यवस्थाओं पर पड़ेगा.

चुंगी टैक्स सरकार ने घटाया घाटे में चल रही नगर निगम

नगर निगम के महापौर विक्रम आहाके ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि पिछले कुछ दिनों से नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. सरकार ने चुंगी टैक्स भी कम कर दिया है. चुंगी टैक्स बढ़ाने के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भी लिखा था लेकिन सरकार ने चुंगी कर में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |