Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें बुझाने में जुटीं

छिंदवाड़ा: औद्योगिक क्षेत्र इमलीखेड़ा के एक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आगजनी की घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है. कंपनी में प्लास्टिक होने की वजह से धुएं के गुबार करीब 1 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे. 11 दमकलों की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं.

तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर लाखों के नुकसान की आशंका

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि “आज यानि शुक्रवार को सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच. तीन दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है. नुकसान का पुख्ता आंकलन नहीं किया जा सकता है, लेकिन लाखों रुपए का पाइप और रॉ मैटेरियल फैक्ट्री में रखे हुए थे.”

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फायर ऑफिसर अभिषेक दुबे ने बताया कि “प्राथमिक तौर पर आग लगने की सूचना मिली है. दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं. प्रशासनिक अमला और नगर निगम का फायर लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहा है. शुरुआती तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी, लेकिन यह एक जांच का विषय है. पहले हमारी प्राथमिकता आग पर काबू पाना है.”

1 किलोमीटर दूर से दिख रहे थे धुएं के गुबारे

बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंडस्ट्रियल एरिया से करीब 1 किलोमीटर दूर से ही फैक्ट्री में आग लगने के बाद धुएं के गुबार दिखाई देने लगे थे. प्लास्टिक का सामान होने के कारण आगर बार-बार भड़क रही थी. जैसे ही लोगों ने धुएं का गुब्बार देखा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने प्रशासन के माध्यम से दमकल की गाड़ियां पहुंची. पुलिस ने आग की लपटों को देखते हुए आसपास के एरिया को तुरंत खाली कराया. परासिया और बड़कुई सहित 11 फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू करने का प्रयास जारी है.

छिंदवाड़ा एसडीम सुधीर कुमार जैन ने बताया कि “11 दमकल गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है, लेकिन आग भयंकर रूप ले चुकी है. पाइप बनाने का रॉ मैटेरियल इस फैक्ट्री में था, सुधीर जैन ने कहा है कि हमारा पहला प्रयास आग पर काबू पाना है. नुकसान कितने का हुआ हैस यह बाद में आंकलन किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |