Avadh Express News: यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! कोटा में जब्त की गई अमानक खाद्य सामग्री, अवध एक्सप्रेस की पेंट्री कार में मिली गंदगी

महाराष्ट्र और बिहार के बीच चलने वाली अवध एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्री कार का राजस्थान के कोटा स्टेशन पर गुरुवार को संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया. यह निरीक्षण यात्रियों को साफ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया. जांच मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर कुमार पटेल के नेतृत्व में संबंधित विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा की गई.

यह निरीक्षण कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर ट्रेन के ठहराव के दौरान किया गया, जहां पेंट्री कार की गहन जांच की गई. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि जांच के दौरान पेंट्री कार में रखी गई खाद्य सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई. कच्चा खाद्य सामान घटिया गुणवत्ता का था और पेंट्री कार में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी.

खाद्य सामग्री को तुरंत जब्त कर लिया

निरीक्षण में आलू, पोहा, दाल, छोला समेत अन्य खाद्य सामग्री अमानक पाई गई, जिसे खाने के लिए सुरक्षित नहीं माना गया. यह सामग्री यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती थी. मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक की मौजूदगी में इस पूरी खाद्य सामग्री को तुरंत जब्त कर लिया गया और रेलवे नियमों के अनुसार रेलवे ट्रैक के पास नष्ट कराया गया, ताकि उसका किसी भी तरह से दोबारा इस्तेमाल न हो सके.

लापरवाही दोहराने से बचने के सख्त निर्देश

निरीक्षण के बाद संबंधित एजेंसी को भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराने से बचने के सख्त निर्देश दिए गए. साथ ही एजेंसी के खिलाफ कड़ी आर्थिक दंडात्मक कार्रवाई और आवश्यक अनुशासनात्मक कदम उठाने के आदेश भी जारी किए गए हैं. निरीक्षण के दौरान मुख्य खानपान निरीक्षक हंसराज बैरवा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक विष्णु शर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक दीपक शर्मा, उप स्टेशन पर्यवेक्षक (वाणिज्य) संजय चौहान और आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल यादव भी मौजूद रहे.

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस दिशा में लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |