Noida Weather Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में झमाझम बारिश से लौटी ठिठुरन; जानें अगले 48 घंटों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

​नोएडा में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली है. शहर में सुबह से हो रही बारिश ने हवा में ठंडक घोल दी है. बीते दिनों जहां तेज धूप निकल रही थी और लोगों को सर्दी से कुछ राहत महसूस हो रही थी, वहीं आज सुबह तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश देखने को मिली. अचानक हुए मौसम बदलाव के चलते लोगों के लिए एक बार फिर ठंड का एहसास बढ़ गया. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

शहर के सेक्टर 18, सेक्टर 62, सेक्टर 76, सेक्टर 137, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. इसके साथ ही तेज हवाओं ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया. सुबह टहलने वाले लोगों और ऑफिस जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण सड़कों पर नमी बढ़ गई, जिससे तापमान और ज्यादा ठंडा महसूस हुआ.

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन और बारिश की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवा और कपकपाती ठंड का एहसास होगा. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ी है. दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि धूप निकलने की संभावना कम है. अनुमान है कि अगले 48 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड का असर तेज होगा.

26 जनवरी के बाद मौसम होगा साफ

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. जे. राजेंद्र कुमार ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अगले दो दिन तक तेज ठंडी हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 26 जनवरी के बाद मौसम साफ होगा, लेकिन तापमान में गिरावट बनी रहेगी. इस मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. शहर के लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव के उपाय करने जरूरी हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |