जम्मू-कश्मीर में मौसम का तांडव: त्रिकुटा पहाड़ियों पर बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी धाम की यात्रा स्थगित, भूस्खलन का खतरा बढ़ा

शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे उत्तर भारत के कई पहाड़ी इलाकों में ठंड और बारिश का असर तेजी से बढ़ गया. जम्मू-कश्मीर में बीती रात से मौसम के बिगड़ने के कारण जनजीवन थम सा गया है. बारिश और बर्फबारी का यह दौर इस साल पहली बार जम्मू प्रांत में इतने बड़े स्तर पर देखा गया है. इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर त्रिकुटा पहाड़ियों पर पड़ा, जहां भारी बारिश और बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी धाम की यात्रा को एहतियातन रोकना पड़ा है.

माता वैष्णो देवी के भवन में भी बीती रात से बारिश हो रही थी और सुबह होते ही बर्फबारी शुरू हो गई. इसके बाद वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले नए यात्रियों के पंजीकरण पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. त्रिकुटा पहाड़ियों पर लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के कारण रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है.

भूस्खलन का बढ़ जाता है खतरा

इसके अलावा बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है और यात्रा पर रोक लगा दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 घंटों तक जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा. मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी

जम्मू के मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है. पर्यटन स्थल पटनीटॉप में रात करीब 1:30 बजे से बर्फबारी शुरू हुई, जो अब भी जारी है. वहीं राजौरी और पूंछ के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भी लगातार बर्फ गिर रही है. मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी हिमपात की संभावना जताई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |