MP Weather Update: अगले 48 घंटों में एमपी में महा-बदलाव! झमाझम बारिश के साथ आएगी बर्फीली ठंड, रेड अलर्ट जारी

भोपाल: आने वाले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है. इसका असर तापमान पर भी पड़ेगा और अगले तीन दिनों में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा.

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि “वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और 5.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर ट्रफ के रूप में सक्रिय है. इसके प्रभाव से आने वाले दो दिनों में ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. सैटेलाइट से मिले डाटा के अनुसार मुरैना, दतिया और भिंड के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. इसके अलावा 23 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है. 24 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है.

फिर न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

बारिश और बादलों के असर से आने वाले तीन दिनों तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है. फिलहाल प्रदेश का मौसम साफ है, लेकिन कई जगहों पर बादल देखे जा रहे हैं. इसी कारण अधिकतर क्षेत्रों में दिन का तापमान औसत से नीचे चल रहा है और अगले दो दिन तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसका असर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है. हालांकि सिस्टम की तीव्रता को लेकर फिलहाल आंकलन किया जा रहा है.

इस बार की सर्दी में अब तक नहीं हुई बारिश

दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि इस बार ठंड के मौसम में अब तक बारिश नहीं हुई है. दिसंबर और जनवरी के मध्य तक प्रदेश पूरी तरह ड्राय रहा है, लेकिन अब जो मौसम प्रणाली बन रही है, उससे बारिश की संभावना जरूर बनी हुई है. अब सूर्य उत्तरायण होना शुरू हो गया है, जिससे धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ाव होगा. हालांकि फिलहाल उत्तरी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण ठंड बनी रहेगी. दिव्या सुरेंद्र ने बताया कि आमतौर पर 15 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है और इस बार भी यही संभावना जताई जा रही है.

शहडोल में सबसे ज्यादा ठंड, ग्वालियर में कोहरा

मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है. बुधवार दिन में अधिकतम तापमान मंडला में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. जबकि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सबसे अधिक ठंड शहडोल के कल्याणपुर में दर्ज की गई. यहां का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. जबकि अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया. वहीं गुरुवार सुबह केवल ग्वालियर में कोहरे का असर देखने को मिला. यहां दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई.

बीती रात प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शहर तापमान
नौगांव 6.5 डिग्री सेल्सियस
उमरिया 6.9 डिग्री सेल्सियस
रीवा 7 डिग्री सेल्सियस
खजुराहो 7.4 डिग्री सेल्सियस
दतिया 7.6 डिग्री सेल्सियस
भोपाल 11.2 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर 9 डिग्री सेल्सियस
इंदौर 13.6 डिग्री सेल्सियस
पचमढ़ी 10.6 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर 10.9 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन 13.8 डिग्री सेल्सियस

बुधवार दिन में प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

शहर तापमान
मंडला 29 डिग्री सेल्सियस
नर्मदापुरम 28.4 डिग्री सेल्सियस
भोपाल 26.6 डिग्री सेल्सियस
दतिया 25.9 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर 26.8 डिग्री सेल्सियस
इंदौर 26.4 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन 28 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर 26.2 डिग्री सेल्सियस
रीवा 24.8 डिग्री सेल्सियस
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |