हैवानियत की हद! पति बोला- ‘दोस्तों से रिलेशन बनाओ वरना बेच दूंगा’, पुलिस के सामने फफक कर रो पड़ी पत्नी; सुनाई टॉर्चर की खौफनाक दास्तां

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने मायके में रह रही एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है. पत्नी ने बताया कि उसका पति घर पर अपने दोस्तों के साथ शराब पिता है और इसके बाद दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता है. पत्नी ने कहा कि जब मैं इसका विरोध करती हूं तो वो मुझे मारता पीटता है और दबाव बनाता है कि अगर दोस्तों के साथ संबंध नहीं बनाओगी तो मैं तुम्हें बाजार में बेच दूंगा.

महिला ने कोतवाली थाने में शनिवार को तहरीर दी है कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रहने वाला पति उसे प्रताड़ित करता है और उससे 4 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है और कह रहा है कि अगर पैसे दे दोगी तो तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा.पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

5 साल पहले हुई थी महिला की शादी

गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह 4 अप्रैल 2021 को सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी. 6 महीने तक उसका वैवाहिक जीवन अच्छे से चला, लेकिन उसके बाद ससुराल में सास, ससुर और उसका पति दहेज की मांग करने लगे और उन लोगों की डिमांड थी वो अपने मायके से 4 लाख रुपए मांग कर लाए, और जब वह इसका विरोध करती थी तो उसे मारा पीटा जाता था.

पीड़ित महिला ने बताया कि उसे ससुराल के लोग तरह-तरह की यातनाएं देते थे. वह लोग उसकी उंगली मोड़ देते थे और उसे मारते-पीटते थे. महिला का आरोप है कि उसका देवर उसके कपड़े फाड़ देता था और इसके साथ अश्लील हरकते भी करता था. महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर आता था और दोस्तों के साथ कमरे में घुस जाता था और वो सब यहां भी शराब पीते थे. मेरा पति अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए कहता था, जब मैं इसका विरोध करती थी तो मुझे धमकी देता था कि मेरे दोस्तों के साथ संबंध बनाओ नहीं तो तुम्हें बाजार में बेच दूंगा.

4 लाख रुपये लाने के लिए मायके भेज दिया

महिला ने बताया कि जब मारपीट और बाकी चीजों की शिकायत उसने अपने तीनों ननदों से की तो उन्होंने कहा कि जो भाई कह रहा है वैसा ही करो. उसने बताया कि 15 जनवरी को उसकी ससुराल वालों ने उसे बस पर बैठा कर उसे उसके घर गोरखपुर स्थित घर भेज दिया. उसके ससुराल वालों और उसके पति ने कहा कि जब 4 लाख रुपए का जब इंतजाम हो जाए, तब मेरे घर आना. इस मामले में महिला की तहरीर पर कोतवाली थाने में उसके पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |     बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |