धमाकेदार रही वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता, आरएनटीयू भोपाल बना चैंपियन

भोपाल: राजधानी के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में एलएनसीटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (एआईयू) वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता 2025–26 का शानदार समापन हुआ. कड़े मुकाबलों के बीच आरएनटीयू (रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय) भोपाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल उप विजेता रही.

एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया. अंतिम चरण में बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल, एलएनआईपीई ग्वालियर, आरएनटीयू भोपाल और सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी पुणे के बीच लीग मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार और अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया.

आरएनटीयू का दबदबा, बीयू उपविजेता

आरएनटीयू भोपाल ने अपने तीनों मैच जीतकर 9 अंकों के साथ ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया और विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर 6 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी, पुणे ने 3 अंकों के साथ तीसरे और एलएनआईपीई ग्वालियर चौथे स्थान पर रही.

समापन समारोह में अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

समापन समारोह में डॉ. अनुपम चौकसे, समीर दाद (ओलंपियन हॉकी), डॉ. उपेंद्र सिंह तोमर (एआईयू ऑब्जर्वर), जलत चतुर्वेदी सहित अन्य अतिथियों ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की. इस प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर संतोष (बीयू), बेस्ट फॉरवर्ड मोहम्मद जैद (आरएनटीयू), बेस्ट गोलकीपर पुलकित पाटीदार (एलएनआईपीई), बेस्ट मिडफील्डर कार्तिक (सावित्रीबाई फुले) और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मोहम्मद कुनैन दाद (आरएनटीयू) को सम्मानित किया गया.

आयोजन टीम और प्रसारणकर्ताओं को भी मिला सम्मान

इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर लोकेंद्र शर्मा, आयोजन टीम, विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए कोच, मैनेजर और प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण करने वाली टीमों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |