नगर निगम का ‘गंदा’ खेल! नालियों के कचरे के बीच से गुजर रही पानी की पाइपलाइन, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस का हल्ला बोल

जबलपुर: इंदौर दूषित पानी मामले के बाद प्रदेश भर में सप्लाई को चेक किया गया. जहां कई जगह हालात खराब नजर आए. इसी तरह आरोप है कि जबलपुर में भी कई घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है. कांग्रेस नेताओं ने सैंपल के साथ नगर निगम के सामने धरना दिया है. कांग्रेस नेताओं ने कई वीडियो जारी किए. जिनमें नाली के भीतर से पीने के पानी की लाइन गुजर रही है और पानी का लीकेज भी दिख रहा है, लेकिन जबलपुर नगर निगम का अमला मानने को तैयार नहीं है. हालांकि वह यह कह रहे हैं कि बीते दिनों में उन्होंने पानी के सैकड़ों लीकेज बंद किए हैं.

नालियों में गुजरे पीने के पाइप

अंबेडकर वार्ड में रहने वाले विनय कुमार साहू ने बताया कि “उनका घर मुख्य सड़क से पांच घर भीतर है, इसलिए उनके घर तक पानी की सप्लाई लाइन मुख्य सड़क की मुख्य सप्लाई लाइन से निकाल कर गई है. यह पाइप नाली में से होकर जाता है. विनय कुमार ने बताया कि केवल उनका ही नहीं बल्कि ऐसे लगभग 20 पाइप इस नाली में से होकर आगे लोगों के घरों तक पानी पहुंचा रहे हैं. इनमें से कई पाइपों में लीकेज है. कई बार गंदा पानी पाइप के भीतर चला जाता है और घर में बहुत गंदा पानी आता है. उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार की, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया.”

पानी की समस्या से परेशान रहवासी

कांग्रेस नेता रामदास यादव ने बताया कि “यह केवल विनय कुमार की समस्या नहीं है, ल्कि अंबेडकर वार्ड में इसी तरह की कई पाइप लाइन है. मुख्य पाइपलाइन को छोड़कर भीतर के घरों के लिए कोई दूसरी पाइप नहीं डाली गई है. इसलिए लोगों को मजबूरन काफी दूर से पतले पाइपों में अपने घर तक पानी ले जाना पड़ रहा है. इसे ले जाने के लिए नाली का सहारा लिया जा रहा है. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय पार्षदों को भी है. उसके बाद भी इस समस्या का निदान नहीं हो रहा है.”

जबलपुर कांग्रेस ने दिया धरना

वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के सामने जबलपुर कांग्रेस ने स्थाई धरना दिया. यह धरना आने वाले सात दिनों तक चलेगा. जबलपुर कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि “जबलपुर में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है और किसी भी दिन इंदौर जैसी घटना जबलपुर में भी घट सकती है. हम यह आरोप हवा हवाई नहीं लग रहे हैं, बल्कि हमने पानी को जांच करने के लिए किट जारी की थी.हमें ऐसी सैकड़ों बोतल मिली है, जिनमें लोगों ने पानी को चेक किया तो दूषित पाया गया. कांग्रेस का कहना है कि तब तक धरना देंगे, जब तक की शहर की गंदे पानी की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती.”

महापौर बोले-बंद कराए पानी के लीकेज

वहीं जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह का कहना है कि “जब से इंदौर का घटनाक्रम सामने आया है. हमने बीते दिनों में 475 स्थान पर पानी के लीकेज बंद किए हैं. 475 जगह पर लोगों ने शिकायत की थी. इन सभी जगह के पानी के लीकेज की समस्या को हमने खत्म किया है. वहीं दूसरी तरफ हमने जल सुनवाई की है. जबलपुर में अब तक 600 से ज्यादा पानी की सैंपल लिए गए हैं और कोई भी पानी का सैंपल फेल नहीं हुआ.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |