नर्मदापुरम में मातम: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, 3 नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत; परिवारों में मचा कोहराम

नर्मदापुरम: सोहागपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक ई स्कूटी धान से भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई. जिससे मौके पर 3 नाबालिग छात्रों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि ई स्कूटी के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों के शवों को सोहागपुर अस्पताल पहुंचाया. तीनों छात्र ग्राम आमदेही के थे, जो सोहागपुर से कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान भीषण हादसा हो गया. तीनों शवों को मर्चुरी में रखा गया है, आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम होगा.

कोचिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा

स्टेट हाईवे-22 पर शनिवार रविवार दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया. सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से ई स्कूटर की टक्कर में तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई. मृतकों की उम्र करीब 15 वर्ष है. तीनों छात्र सोहागपुर के स्कूल के छात्र थे. जो रोज की तरह गांव आमदेही से सोहागपुर 5 किलोमीटर दूर कोचिंग के लिए जाते थे. इसी दौरान कोचिंग से लौटने के दौरान यह भीषण हादसा हो गया.

घटना के बाद तीनों के शव सड़क पर बिखर गए. ई स्कूटी के परखच्चे उड़ गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया और शवों को सोहागपुर अस्पताल के मर्चुरी में पहुंचाया. जहां रविवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा. वहीं हादसे की खबर मिलने के बाद गांव में मातम छा गया.

14-15 साल थी लड़कों की उम्र

सोहागपुर एएसआई गणेश राय के अनुसार “मृतकों की उम्र करीब 14 से 15 साल के बीच थी. मृतकों की पहचान मनुराज पिता प्रवीण रघुवंशी, अश्वनी पिता ललित रघुवंशी और शिव पिता रामेश्वर रघुवंशी हुई है. तीनों आमदेही गांव के रहने वाले थे. पुलिस ने मामला जांच में लिया है. शवों को सोहागपुर अस्पताल में रखा गया है. जहां शवों का पोस्टमार्टम होगा. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |