छेड़छाड़ से तंग आकर दो नाबालिग छात्राओं ने की आत्महत्या! स्कूल जाते समय आरोपी करता था परेशान; इलाके में भारी तनाव

जबलपुर: बरेला क्षेत्र में उस समय हड़कंप की स्थिति मच गई जब एक ही स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली. हालांकि आत्महत्या के पीछे दोनों के अलग अलग कारण थे. एक छात्रा मनचले नाबालिग की छेड़खानी से परेशान थी, वहीं दूसरी छात्रा को पिता द्वारा लगाई गईं डांट का सदमा था, जिसके कारण उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया.

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

जानकारी के अनुसार, बरेला क्षेत्र में निवासी 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा पिछले कई महीनों से एक नाबालिग लड़के से परेशान थी. परिजनों के अनुसार, गाड़रखेड़ा गांव निवासी नाबालिग लड़का, छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहा था. आरोप है कि आरोपी मृतक के साथ स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करता था और कभी-कभी रास्ते में रोककर हांथ पकड़ के बाइक पर बैठने का बोलता था. इसके अलावा युवक उसे कभी-कभी अज्ञात मोबाइल नंबरों से फोन भी करता था.

मानसिक रूप से परेशान थी मृतक

तंग होकर छात्रा ने एक दिन अपने पिता को सब कुछ बताया. पिता ने तुरंत ही आरोपी युवक के गांव जा कर उसके पिता से शिकायत की, जिस पर उसे यह आश्वासन दिया गया था कि आगे से उनका लड़का ऐसी कोई भी हरकत नहीं करेगा. इसके बावजूद लड़के ने अपने परिजनों की भी बात नहीं मानी. आरोप है कि शुक्रवार शाम को मनचले ने फिर कोई हरकत की थी जिस कारण मृतक मानसिक रूप से परेशान थी. खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई. देर रात जब लड़की के परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला और अंदर से कोई जवाब भी नहीं मिला. जिसके बाद परिवार ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा दिया. कमरे के अंदर लड़की मृत मिली.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

सूचना पर तुरंत बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छात्रा की आत्महत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने बरेला थाने का घेराव किया और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. कुछ समय के लिए सड़क पर चक्काजाम की स्थिति भी बनी, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया.

पिता की डांट से नाराज युवती ने की आत्महत्या

वहीं, दूसरा मामला इसी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में देखने को मिला. यहां भी एक 15 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि छात्रा ने मां के पास रखे 500 रुपये बिना किसी को बताए निकाल लिए थे. शाम को जब इसकी जानकारी पिता को लगी, तो उन्होंने छात्रा को डांटते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की समझाइश दी. परिजन की डांट युवती को सदमे की तरह लगी और छात्रा गुमसुम और शांत हो गई. जिसके बाद तनाव की स्थिति में उसने आत्महत्या कर ली.

इस तरह एक ही क्षेत्र में दो युवतीयों का आत्महत्या करना, दिन भर आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बना रहा. थाना प्रभारी बरेला अनिल पटेल ने बताया कि “नाबालिग द्वारा आत्महत्या की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा कराकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. परिजनों द्वारा एक लड़के के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया. जिसके कारण जाम सी स्थिति बन गई. फिलहाल परिजनों को आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करवा दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |