Darbhanga Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कथावाचक श्रवण दास महाराज गिरफ्तार, दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नाबालिग के यौन शोषण के गंभीर मामले में मिथिलांचल के चर्चित कथावाचक श्रवण दास महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी एसआईटी (SIT) की विशेष टीम ने की है, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ राजीव कुमार कर रहे थे. इस कार्रवाई में महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी, लहेरियासराय थाना समेत आसपास के कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम शामिल थी.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर दरभंगा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से कथावाचक श्रवण दास महाराज को हिरासत में लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें महिला थाना लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. महिला थाना में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने, लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और बाद में गर्भपात (Abortion) कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

आरोपी से की गई पूछताछ

यह रिपोर्ट पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई थी.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं. इस केस में कथावाचक के सहयोगी और गुरु बताए जा रहे मौनी बाबा की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. मौनी बाबा को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है. हालांकि, वह अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

श्रवण दास महाराज को कोर्ट में किया पेश

एसएसपी ने बताया कि आरोपी से आगे भी पूछताछ की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई को और मजबूत किया जाएगा. गिरफ्तारी के बाद कथावाचक श्रवण दास महाराज को न्यायालय में पेश किया गया. इस घटना के सामने आने के बाद धार्मिक और सामाजिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाएगी, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |