पानी पीकर मर रहे लोग – इंदौर दौरे पर सरकार पर बरसे राहुल गांधी, पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता

इंदौर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर पहुंचकर दूषित पानी से हुई मौतों और बीमारियों को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि “पानी पीकर लोग मर रहे हैं और इसे अर्बन मॉडल कहा जा रहा है। यही है स्मार्ट सिटी का सच।

राहुल गांधी ने सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचकर दूषित पानी से बीमार मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे भागीरथपुरा पहुंचे, जहां दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवार से मिलकर उन्हें एक-एक लाख रुपए का चेक सौंपा।

स्मार्ट सिटी में पीने का साफ पानी नहीं

मृतकों के परिजन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा.. ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है, जहां पीने का साफ पानी तक नहीं है। परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए और लोगों की मौत हो गई। इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता – यही है अर्बन मॉडल। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित इलाकों में लोगों को डराया जा रहा है और अस्थायी बैन लगाकर कुछ दिनों बाद फिर वही दूषित पानी सप्लाई कर दी जाती है।

सरकार जिम्मेदारी ले – राहुल गांधी

राहुल ने साफ शब्दों में कहा कि यह समस्या सिर्फ इंदौर की नहीं, बल्कि देश के कई शहरों में यही हालात हैं। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। किसी न किसी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इलाज, बीमारी और मौतों के लिए सरकार को मुआवजा देना चाहिए।

रहवासियों की पीड़ा: आज भी नहीं मिल रहा साफ पानी

राहुल गांधी ने बताया कि रहवासियों ने उन्हें कहा कि पानी की टंकी सिर्फ एक सिंबल बनकर रह गई है। आज भी इलाके में साफ पानी नहीं मिल रहा और समस्या को सिर्फ अस्थायी रूप से दबाया जा रहा है।

राजनीति नहीं, जिम्मेदारी निभाने आया हूं

जब उनसे राजनीति करने को लेकर सवाल किया गया तो राहुल गांधी ने जवाब दिया.. मैं विपक्ष का नेता हूं। लोगों का मुद्दा उठाना और उनके साथ खड़ा होना मेरी जिम्मेदारी है। साफ पानी दिलवाना राजनीति नहीं, इंसानियत है।

इन नेताओं की रही मौजूदगी

इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,वरिष्ठ नेता अजय सिंह मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |