MP के युवाओं के लिए खुशखबरी! डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान— ऐतिहासिक ‘ऐरण’ बनेगा रोजगार का हब, खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

सागर: बीना ब्लॉक में 3 दिवसीय ऐरण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूसरे दिन डिप्टी सीएम व प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. उन्होंने ऐरण में बीना नदी में गंगा आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. डिप्टी सीएम ने कहा, “ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, जिससे कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र समृद्ध बनेगा. विरासत से विकास की उड़ान भी शुरू होगी.”

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित होगा

ऐरण महोत्सव में बोलते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा, “मध्य प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक स्थलों पर महोत्सव आयोजित कर उनकी गरिमा व पर्यटन को बढ़ाने का काम कर रही है. निकट भविष्य में यह ऐरण विश्व पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित होगा और यहां बड़ी संख्या में सैलानी एवं पर्यटक आएंगे.”

उन्होंने कहा कि “यहां बीना नदी के कारण यह स्थल और भी मनोरम है. यह ऐतिहासिक विष्णु भगवान की मूर्ति देखकर लगता है कि सैकड़ों हजारों वर्ष पूर्व भी यहां के कलाकार कितने कुशल व दक्ष होंगे, जिन्होंने इतनी अच्छी नक्काशी के माध्यम से उनको मूर्ति रूप दिया. इतिहास परंपरा को आधुनिकता से जोड़ने का काम ऐरण महोत्सव करेगा. यह ऐरण महोत्सव के माध्यम से कला संस्कृति को जहां मंच मिल रहा है, वहीं संस्कृति व इतिहास से सभी अवगत भी हो रहे हैं.

बुंदेलखंड सहित विश्व की धरोहर है ऐरण

बीना विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि “ऐरण महोत्सव बीना सहित बुंदेलखंड व मध्य प्रदेश के गौरव का पुरातत्व स्थल है, जिससे पूरे विश्व में सागर की पहचान स्थापित हुई है.” उन्होंने कहा कि “4 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वादा किया था, जो आज यानी गुरुवार को उनके द्वारा पूरा किया गया है. ऐरण बुंदेलखंड सहित विश्व की धरोहर है.”

प्रभारी मंत्री ने इनको किया सम्मानित

ऐरण महोत्सव के दौरान जिला प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर मोहन चढ़ार और डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. नागेश दुबे को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया. 1700 वर्ष पुराने ऐरण के विष्णु भगवान के मंदिर व विभिन्न अवतारों की पुरातत्व विभाग के अधिकारी डॉ. मोहन चढ़ार एवं डॉ. नागेश दुबे ने विस्तार से जानकारी दी.

कालकारों ने मनमोहक प्रस्तुति से बांधा समां

गुरुवार 15 जनवरी की रात ऐरण महोत्सव के दूसरे दिन दशरथ लाल परोची गुना के द्वारा भजन गायन, नीलम तिवारी व साथी छतरपुर के द्वारा लोक गायन, नवधा कथकालय भोपाल द्वारा नृत्य नाटिका, परमानंद केवट साथी सरोज ढिमरयाई नृत्य व लोकगीत गायक ने लोकगायन की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देख लोग झूम उठे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |