झाबुआ, 10वें सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया

Jhabua

हर वर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में 10वा सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जिले में सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया।
आज जिला स्तर पर कलेक्टर नेहा मीना ने भूतपूर्व सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए उनका सम्मान किया। उन्होंने अंतर्गत सूबेदार श्री अरविन्द कुमार पटेल, सीपीआई श्री कैलाश चंद्र राठौर तथा हवलदार श्री नारायण सिंह चौहान को पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर ने कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा में भूतपूर्व सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। राष्ट्र सदैव उनके त्याग, सेवा एवं बलिदान का ऋणी रहेगा। ऐसे आयोजन भावी पीढ़ी को देशभक्ति एवं सेवा के मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा समाज में उनके सम्मान को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Home Department of Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |