साध्वी हर्षा गंगा में डुबकी लगा मौनी अमावस्या पर फैशन मॉडल बन होंगी प्रकट, उतारेंगी भगवा चोला

जबलपुर: मॉडलिंग की दुनिया छोड़कर साध्वी बनी हर्षा रिछारिया मौनी अमावस्या के दिन दोबारा मॉडलिंग के क्षेत्र में वापस कदम रखेंगी. हर्षा रिछारिया का कहना है कि वे दूसरे साधु संतों से परेशान हो गई हैं. अब तो बात उनके चरित्र तक उठने लगी है इसलिए वह बहुत दुखी हैं. इसलिए वह अब दोबारा अपने मॉडलिंग के कैरियर को शुरू करेंगी. उन्होंने आरोप लगाया है कि महिलाओं को आगे बढ़ते हुए समाज आज भी देखना पसंद नहीं करता.

भगवा चोला उतार दोबारा मॉडलिंग करेंगी हर्षा

कुंभ मेले में एक्टर और मॉडल हर्षा रिछारिया उस समय चर्चा में आईं थीं जब एक बड़े संत ने उन्हें दीक्षा दी थी और वे साध्वी बन गई थीं. हर्षा रिछारिया जबलपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची. यहीं पर उन्होंने बयान दिया है कि “अब वे और आगे साध्वी बनी रहना नहीं चाहतीं और परेशान होकर इस रास्ते को छोड़ रही हैं.” उन्होंने घोषणा की है कि “18 तारीख को मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने के बाद वह दोबारा अपने पुराने काम में लौट जाएंगी.”

‘अपने ही धर्म गुरुओं पर परेशान करने का आरोप’

हर्षा रिछारिया का कहना है कि “सनातन को कोई अपनाता नहीं है बल्कि मैं पैदा होती ही सनातनी हो गई थी और इसे मैं अपना सौभाग्य मानती हूं और जीवन भर सनातनी रहूंगी. धर्म का प्रचार करने के लिए मैंने दीक्षा ली थी और मैं साध्वी बन गई थी लेकिन मुझे किसी दूसरे धर्म से इतना अपमान नहीं मिला जितना अपने ही धर्म के दूसरे धर्म गुरु मुझे परेशान कर रहे हैं. सामने सब उनकी तारीफ करते हैं लेकिन पीठ पीछे कुछ ऐसी बातें कहते हैं जो उन्हें परेशान कर रही हैं.”

उनका कहना है कि “सदियों से ऐसा होता आया है कि यदि कोई लड़की या कोई स्त्री किसी काम में आगे बढ़ती है तो उसके चरित्र पर उंगली उठाई जाती है. उनके साथ भी ऐसा हो रहा है और उनके चरित्र पर भी उंगली उठाई जाने लगी है. इसलिए अब बर्दाश्त नहीं हो रहा.”

‘सनातन की राह में नहीं मिली शांति’

हर्षा रिछारिया का कहना है कि “मुझे उम्मीद थी कि मैं दीक्षा लेने के बाद सनातन की राह पर चलूंगी तो मुझे शांति मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मन बहुत अधिक अशांत रहने लगा. इससे अच्छा तो मेरे पुराना काम था. उसमें कम से कम में शांति से तो रहती थी. इसके पहले भी महिलाओं को कई अग्नि परीक्षाएं देनी पड़ी हैं. उनके बारे में भी जो आरोप लगाए जा रहे हैं उनकी कोई भी जांच कर सकता है. मेरे पास कोई पैसा नहीं है आप मेरा बैंक अकाउंट चेक कर सकते हैं. मैंने सनातन सेवा के लिए अपनाया था, पैसा कमाने के लिए नहीं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |