बुरहानपुर में ट्रासंफॉर्मर चोरों से त्रस्त किसान पहुंचे पुलिस के पास तो मिली अजीब सलाह

बुरहानपुर : निंबोला क्षेत्र के गांवों में बिजली डीपी चोरों ने किसानों की नींद उड़ा रखी है. डीपी के ट्रांसफॉर्मर से ऑयल और तांबा चोरी करने के लिए बदमाश डीपी चोरी कर रहे हैं. कई बार ये डीपी को साथ ले जाते हैं तो कई बार वहीं पर ऑयल और तांबा निकालकर डीपी को फेंक जाते हैं. डीपी चोरी होने से 8 से 10 दिन तक बिजली गायब हो जाती है. इससे किसानों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है.

बुरहानपुर के निंबोला में चोरी की 40 घटनाएं

निंबोला इलाके के गांवों में बीते 2 माह से डीपी चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. कम से कम 40 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. चोरी की वारदात के बाद पीड़ित किसानों ने निंबोला थाना में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि इस मामले में पुलिस किसानों से दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है. पीड़ित किसानों का कहना है “पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है. उल्टा किसानों को अपने खेत में बिजली की डीपी की सुरक्षा करने के लिए गार्ड रखने व सीसीटीवी कैमरे लगाने की नसीहत दे रही है.”

किसान संगठनों ने उठाई मांग

प्रगतिशील किसान संगठन के सदस्य सुनील महाजन ने भी किसानों के हित में मांग उठाई है. उनका कहना है “पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए.” डीपी चोरी की घटनाएं बुरहानपुर के अलावा अन्य शहरों में भी हो रही हैं. लेकिन डीपी चोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. ट्रांसफॉर्मर से ऑयल निकालने के चक्कर में डीपी चोरी हो रही हैं. ये ऑयल काफी महंगा बिकता है. इसलिए गांवों में ट्रांसफॉर्मर चोरों के निशाने पर हैं.

इस मामले में निंबोला थाना प्रभारी राहुल काम्बले का कहना है “बिजली डीपी से तार और ऑयल चोरी की शिकायत आई हैं. पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई है. चोरों की तलाश शुरू कर दी है. किसानों ने भी सहयोग मांगा है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |