बालाघाट में 17 और 18 जनवरी को बैगा महोत्सव, रस्साकशी और कंचे जैसे खेल भी शामिल

बालाघाट: बैगा जनजाति की कला, संस्कृति के संरक्षण के लिए बालाघाट में बैगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव में पारंपरिक खेलों के साथ-साथ आधुनिक खेलों को भी शामिल किया गया है. बैगा महोत्सव के माध्यम से इस विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को एक सशक्त मंच देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें वे अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर सकेंगे.

प्रगति मैदान में आयोजित होगा बैगा महोत्सव

मलाजखंड के प्रगति मैदान में 17 और 18 जनवरी को बैगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारी में प्रशासन लगातार जुटा हुआ है. इसी क्रम में एसडीएम श्रीश प्यासी अपने औचक निरीक्षण के दौरान बैगा बाहुल्य ग्राम कुकड़ा पहुंचे. जहां पर उन्होंने बैगा महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की. इसके साथ ही आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं को लेकर जानकारियां भी साझा की.

परसवाड़ा में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता

एसडीएम श्रीश प्यासी द्वारा बताया गया कि “बैगा महोत्सव के अंतर्गत जोन स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 और 10 जनवरी को आयोजित की गई. वहीं, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 11 जनवरी को परसवाड़ा खेल मैदान में हो रही है. ग्राम कुकड़ा में खेल शिक्षक विनय मंडले द्वारा एसडीएम की उपस्थिति में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का अभ्यास कराया गया. एसडीएम ने इस आयोजन को लेकर स्थानीय अमले को भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खेल में लिया हिस्सा

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बैगा जनजाति को पारंपरिक खेलों के साथ-साथ आधुनिक खेलों से जोड़ना है और उनकी संस्कृति और सभ्यता को सहेजे रखना है. निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीश प्यासी ने बताया कि “बैगा महोत्सव का आयोजन 17-18 जनवरी को मलाजखंड के प्रगति मैदान में किया जाएगा. इसी उद्देश्य से वे ग्राम कुकड़ा पहुंचे हैं, ताकि बैगा समाज के लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया जा सके. ग्राम कुकड़ा से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया है.”

रस्साकशी और कंचे जैसे खेल भी शामिल

एसडीएम ने कहा, “जोन स्तरीय और विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में रस्साकशी और कंचे जैसे पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बैगा महोत्सव, बैगा बच्चों और युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होंगे.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |