“बेखौफ अपराधी, बेरहम कत्ल: मुरादाबाद हाईवे पर मिली बिना सिर की लाश, शिनाख्त मिटाने की बड़ी साजिश

यूपी के मुराजदाबाद स्थित मुंडापांडे थाना इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाईवे के जीरो पॉइंट के पास एक युवक की लहूलुहान लाश बरामद हुई है. अपराधियों की क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है. इस सनसनीखेज वारदात की जनाकरी इलाके में फैलते ही दहशत और आक्रोश व्याप्त हो गया. सूचना मिलते ही एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सील किया. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान गणेशपुर निवासी सुमित (32 वर्ष) उर्फ ‘भूरी’ के रूप में हुई है, जो मुंडापांडे में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था. मुकेश ठाकुर ग्रामीण ने बताया सुमित शनिवार शाम 4 बजे से लापता था. रविवार सुबह पुल के नीचे उसकी लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बेटियों को छोड़ गया है. हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बाईपास पर फेंका. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से खून के नमूने और मिट्टी के साक्ष्य एकत्र किए हैं.

जल्द हत्या के खुलासे का दावा

​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू, जैसे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस टीम मृतक के दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों का सुराग मिल सके. हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध वाहनों की पहचान की जा सके. पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि इस हत्या के दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. फिलहाल, पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस सक्रियता से काम कर रही है. पुलिस द्वारा दावा किया गया है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. पुलिस ने घटनास्थल से तमाम महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा लिए हैं और गहनता से जांच कर रही है कि आखिर इतनी निर्मम तरीके से गले पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या क्यों की गई. पुलिस की कई टीमें संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और कॉल डिटेल के आधार पर हत्या की इस खौफनाक साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |