ठिठुरी दिल्ली, थमी रफ्तार: रिकॉर्ड तोड़ ठंड के साथ घने कोहरे का डबल अटैक, येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में सर्दी का प्रकोप जारी है. ठंड का असर ऐसा है कि न्यूनतम तापमान रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है और लोगों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. शुक्रवार को जहां दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को पारा और लुढ़ककर 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है.

अलग-अलग इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में यह 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा. लोधी रोड में पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस और रिज क्षेत्र में 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यानी दिल्ली का लगभग हर इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में है. सुबह और देर रात चल रही सर्द हवाएं ठिठुरन को और बढ़ा रही हैं.

कोहरे का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में ठंड के साथ-साथ कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है. मौसम विभाग ने 10 जनवरी को दिल्ली के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. तड़के सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ रही है. क्योंकि सुबह के समय 100 मीटर की दूरी पर देखना भी कोहरे की वजह से मुश्किल हो रहा है. ऐसे में ठंड से बचाने के लिए कई इलाकों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

दिल्ली में 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण फिलहाल ठंड से राहत के कोई आसार नहीं हैं. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर सर्दी का असर बना रहेगा. अगले पांच दिन दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा. 16 जनवरी तक दिल्ली का न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |