मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री के घर मातम, प्रेरणा बच्चन समेत 3 दोस्तों की मौत, कार ट्रक में घुसी

इंदौर : तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक भीषण एक्सीडेंट में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल इस पूरे ही घटनाक्रम में प्रारंभिक तौर पर यह बताया जा रहा है कि सभी जन्मदिन मना कर अल सुबह लौट रहे थे. इस दौरान सुबह 5.15 पर अनियंत्रित कार एक ट्रक से जा टकराई.

बर्थडे मनाकर लौट रहे थे, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी की मौत

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से देर रात पार्टी कर प्रखर कासलीवाल, मनु संधू अपनी महिला मित्र प्रेरणा बच्चन और अनुष्का राठी के साथ वापस लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार टाटा नेक्सन सड़क पर एक ट्रक में जा घुसी. पुलिस के मुताबिक प्रखर का जन्मदिन होने के चलते सभी कार से बर्थडे सेलीब्रेट करने महू गए थे और वहीं से वापस लौटते वक्त ये हादसा हो गया. वापसी के दौरान कार जैसे ही रालामंडल से निकलकर बायपास के ओर आई तो दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

कार में बुरी तरह उलझे शव

टक्कर इतनी भीषण थी की पूरी कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार प्रखर, मनु संधू और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवती अनुष्का राठी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसा इतना भीषण था कि सभी मृतकों के शव कार में बुरी तरह से फंस गए थे, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. घटना अल सुबह 5 बजे की है.

क्रेन व कटर की मदद से कार को काटकर तीन शवों और एक घायल को बाहर निकाला जा सका, इसके बाद शवों कोे पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया. डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया, ” एक्सिडेंट में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी और उसके दो दोस्तों की मौत हुई जबकि एक युवती की हालत अब स्थिर है और उसे इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल में रेफर किया गया है. घटना की की जांच की जा रही है. सभी की उम्र 25-26 साल है.”

इंदौर पहुंच रहे पूर्व गृह मंत्री

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन अपने गृह जिले राजपुर से इंदौर के लिए निकल गए हैं. वहीं, कांग्रेस नेता और परिजन भी एमवाय अस्पताल पहुंचने लगे हैं. वहीं, इंदौर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने दुख जताते हुए कहा, ” कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक श्री बाला बच्चन जी की सुपुत्री प्रेरणा बच्चन सहित तीन व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का समाचार अत्यंत वेदनापूर्ण है. सभी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल अनुष्का राठी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है. पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |