गाजियाबाद में ‘वोटर स्ट्राइक’: 21 लाख में से 8 लाख नाम साफ, क्या खाली बूथों पर होगा 2027 का चुनाव?

उत्तर प्रदेश में आज यानी 6 जनवरी को एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है. गाजियाबाद में 21 लाख से ज्यादा वोटर्स में से 8 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम कट गए हैं. गाजियाबाद डीएम का कहना है कि जिन भी मतदाताओं के नाम कटे है, उन्हें दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा. जिले की पांच विधानसभाओं में से साहिबाबाद में सबसे ज्यादा नाम कटे है.

गाजियाबाद में मतदाता सूची के विशेष गहन निरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची को आज जारी कर दिया गया है. जिले के कुल 25 लाख से ज्यादा मतदाताओं में 21 लाख से ज्यादा वोटर्स की SIR प्रक्रिया पूरी हुई थी. इनमें से 818362 मतदाताओं के नाम कट गए हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद भी मतदाता के पास अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने का पूरा मौका दिया जाएगा.

4 नवंबर से शुरू हुई थी SIR प्रक्रिया

प्रदेश में 4 नवंबर से वोटर लिस्ट के विशेष गहन परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई थी और चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर को एसआईआर करने की घोषणा की थी. 30 नवंबर के बाद 11 दिसंबर को एक बार फिर संशोधित कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया. मतदाता सूची के जारी करने के बाद प्रशासन दावा कर रहा है कि आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके आधार पर अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी.

6 मार्च को जारी होगी फाइनल लिस्ट

फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च को जारी की जाएगी. गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मांदड ने जानकारी देते हुए बताया कि सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. आज सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ मीटिंग की जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टियों को मतदाता सूची सौंप दी गई है, जिन लोगों के नाम मतदाता लिस्ट में शामिल होने से रह गए हैं. उनके लिए भी अवसर रखा गया है. वह फॉर्म-6 और Annexure-4 भरकर अपने क्षेत्र के बूथ लेवल के अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं.

बड़े पैमान पर कटे वोटर्स के नाम

इसके अलावा चुनाव आयोग की वेबसाइट या ‘आई नेट अप’ के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन भी भर सकते हैं. नाम जोड़ने की प्रक्रिया चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित सुनवाई में शामिल होना अनिवार्य होगा. गाजियाबाद जिले में पांच विधानसभा है. सभी विधानसभाओं में बड़े स्तर पर SIR की प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन इसके बावजूद बड़े पैमाने वोटर्स के नाम कट गए हैं.

लोनी विधानसभा में 26 प्रतिशत, मुरादनगर में 23.67 प्रतिशत, साहिबाबाद में 38 प्रतिशत, जबकि गाजियाबाद विधानसभा के 25.36 वोटर्स के नाम कट गए हैं. जिले में कुल 8 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |