दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, पर आनंद विहार और जहांगीरपुरी अब भी ‘डेंजर जोन’ में

दिल्ली में बीते दो दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भले ही कुछ गिरावट दर्ज की जा रही हो, लेकिन हालात अब भी संतोषजनक नहीं हैं. कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता अभी भी खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है. लगातार दूसरे दिन राजधानी का औसत AQI 300 से नीचे रहा, हालांकि इसके बावजूद कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है.

समीर ऐप के मुताबिक सुबह 6 बजे जिन इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर दर्ज किया गया, उनमें सबसे ज्यादा प्रदूषण शादीपुर में दर्ज किया गया, जहां AQI 363 रहा. इसके अलावा चांदनी चौक में 339, नेहरू नगर में 327, आनंद विहार में 321, जहांगीरपुरी में 320, विवेक विहार में 319, वजीरपुर में 312, रोहिणी में 308, दिलशाद गार्डन में 308, सीरीफोर्ट में 306, ओखला में 302 और अशोक विहार में 303 AQI रिकॉर्ड किया गया.

इन इलाकों में 200 के पार AQI

वहीं दिल्ली के कई अन्य इलाकों में AQI 200 से ज्यादा दर्ज किया गया, जिसे खराब श्रेणी माना जाता है. इन इलाकों में नरेला और द्वारका सेक्टर-8 में 290, पटपड़गंज में 294, पूसा और आरके पुरम में 296, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 283, आईटीओ में 256, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 255, नॉर्थ कैंपस में 245, नजफगढ़ में 237, मथुरा रोड में 220, बुराड़ी क्रॉसिंग में 221 और बवाना में 203 AQI दर्ज किया गया.

दिल्ली में भले ही अब हवा में सुधार हो रहा हो, लेकिन स्थिति पूरी तरह से सही नहीं है. क्योंकि रेड जोन में शामिल इलाकों में हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है और वहां लोगों को सांस लेने में परेशानी और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, वायु गुणवत्ता में आए सुधार के बाद दिल्ली से ग्रैप-3 के नियम हटा लिए गए हैं और अब ग्रैप-2 और ग्रैप-1 के नियम दिल्ली में लागू हैं.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

वहीं दिल्ली में ठंड भी बढ़ती जा रही है. मौसम की बात करें तो आज भी दिल्ली के लिए घने कोहरे का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |