उत्तर भारत में कुदरत का डबल अटैक: दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में शीतलहर

नए साल के दूसरे दिन दिल्ली में तेज रफ्तार से चली हवाओं ने सर्दी में इजाफा किया और ठिठुरन बढ़ गई. राजधानी में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छा रहा है. आज भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान का है. 4 जनवरी के लिए भी दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 3 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 4 जनवरी को तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, ठंड और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई हैपंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है. इसके अलावा जम्मू संभाग, उत्तर मध्य प्रदेश में 6 जनवरी तक कोहरा छाए रहने का अलर्ट है.

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 जनवरी तक कोहरा पड़ सकता है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 और जनवरी को कोहरा छाने की आशंका है. झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और बिहार में 8 जनवरी तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार में 4 और जनवरी को बन कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है,

वहीं हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में बना पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव बना हुआ है. हालांकि इससे जुड़ा ऊंचाई पर स्थित ट्रफ अब पूर्व दिशा की ओर खिसक चुका है. इसके असर से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव की स्थितियां बनी हुई हैं.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव

उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) कायम है. इसके साथ ही पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में भी ऐसा ही वेदर सिस्टम एक्टिव बना हुआ है, जिससे इन इलाकों में बादल और नमी बनी रह सकती है. दक्षिण भारत में भी वेदर सिस्टम असर दिखा रहे हैं. श्रीलंका के तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका ट्रफ श्रीलंका के उत्तर हिस्से और तटीय तमिलनाडु होते हुए आंतरिक तमिलनाडु तक फैला है. इसके अलावा तटीय कर्नाटक के ऊपर भी ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिससे दक्षिणी राज्यों में बादल और कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |