इंदौर कांड की उच्च स्तरीय जांच, बीमार लोगों का इलाज सरकार की प्राथमिकता : राजेंद्र शुक्ल

मैहर : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों की घटना को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा “यह मामला सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डॉ. मोहन यादव स्वयं इंदौर में मौजूद रहकर हालात की निगरानी कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों से संवाद कर रहे हैं.”

सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा “इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की है. उच्चस्तरीय जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तय है. जांच में जो भी अधिकारी, कर्मचारी या एजेंसी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

उन्होंने भरोसा दिलाया “सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी. प्रभावित लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं.”

शुक्ल ने किए नए साल पर मां शारदा के दर्शन

नववर्ष 2026 की शुरुआत में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आस्था की नगरी मैहर से की. चित्रकूट प्रवास के बाद वे सड़क मार्ग से मैहर पहुंचे और रोपवे के जरिए मां शारदा देवी मंदिर पहुंचकर सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए मां शारदा से आशीर्वाद प्राप्त किया. मां शारदा के दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से संवाद कर दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों और सुविधाओं का जायजा लिया.

मैहर में मां शारदा मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने मंदिर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा “नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है.” उन्होंने मंदिर परिसर स्थित माई की रसोई से स्वयं श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया. इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |