खजुराहो में विदेशियों ने सजाई कछियाई घोड़ी, पैठाई और मुखौटा नृत्य के साथ नए साल के स्वागत में डूबे, देखें तस्वीरें

छतरपुर: मध्य प्रदेश का खजुराहो ऐतिहासिक शहर है, जो अपने खास मंदिरों और अनेक पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है. इस ऐतिहासिक शहर में नए साल का जश्न भी जोर-शोर से मनाया जाता है. यहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं. वहीं इस बार भी नए साल के जश्न में चार चांद लगाने के लिए पर्यटक तैयार हैं. पर्यटकों को लुभाने के लिए आदिवर्त जनजातीय लोककला एवं राज्य संग्रहालय, कला, संस्कृति और परंपरा का आयोजन किया जा रहा है.

जिसमें मध्य प्रदेश की विभिन्न जनजातियों की लोककला, पारंपरिक वेशभूषा, शिल्पकला व जीवनशैली को दर्शाया जा रहा है, जो पर्यटकों और कला प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है.

जनजातीय कलाकारों ने निकाली रैली

चंदेल नगरी खजुराहो में आदिवर्त जनजातीय लोककला एवं राज्य संग्रहालय में आयोजित तीसरी स्थापना वर्षगांठ समारोह के चौथे दिन सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर दिखाई दिया. मंगलवार सुबह से लेकर देर रात तक लोक कला, संगीत, नृत्य और परंपराओं का संगम देखने को मिला. खजुराहो में लोक,कला संस्कृति को जन-जन तक बिखरने के लिए जनजतीय कलाकरों द्वारा कला यात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से निकली.

कछियाई नृत्य की हुई शानदार प्रस्तुति

इस यात्रा ने लोगों को लोक संस्कृति से जोड़ने का काम किया. वहीं लोगों ने यात्रा पर फूलों की बारिश की और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. देश के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति दी. इस दौरान एक कछियाई नृत्य देखने मिला, जो कुशवाहा समाज ही करता है. इसमें 12-15 पुरुष होते हैं, वे गाना गाते हैं और महिलाएं डांस करती हैं.

पैठाई घोड़ी ने बांध समा

इसके बाद डिंडोरी से आई अंजलि बैगा ने बैगा जनजाति का कृत्य घोड़ी पैठाई किया. बैगा समुदाय दशहरा के दिन से इस घोड़ी पैठाई की शुरुआत करते हैं, जो दिसंबर माह के अंत तक करते हैं. इस नृत्य में एक गांव के पुरुष दूसरे गांव की महिलाओं के साथ डांस करते हैं.

संगी मुखौटा नृत्य रहा आकर्षित का केंद्र

वही खजुराहो आए महाराष्ट्र के छबीलदास ने अपने सजीव संगी मुखौटा नृत्य से दर्शकों को रोमांचित कर दिया. लोकराग की आखिरी प्रस्तुति राजस्थान के सुरम नाच ने कालबेलिया व भवाई नृत्य से दी. इस प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल लूट लिया ओर परिसर को झूमने पर मजबूर कर दिया. राजस्थान की समृद्ध लोक परंपरा का प्रतीक कालबेलिया नृत्य आज भी अपनी विशिष्ट पहचान के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है.

भारतीय संस्कृति से रूबरू हो रहे पर्यटक

वहीं महाराष्ट से आए कलाकार छबीलदास ने बताया “खजुराहो मंदिरों की नगरी है. यहां देश-विदेश से लोग आते हैं. ऐसे में यहां पर प्रस्तुति देना मेरे लिए शोभाग्य की बात है.”वहीं आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय खजुराहो के प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया “3 साल पूरे होने पर 5 दिवसीय आयोजन चल रहा है. आज अंतिम दिन है, नए साल का उत्साह भी पर्यटक में देखा जा रहा है. जनजतीय कला, संस्क्रति को देखने देशी विदेशी पर्यटक रोजाना आते हैं, आज ज्यादा भीड़ होने की संभावना है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |