महाराष्ट्र में भक्तिमय हुआ नए साल का आगाज़! अंबाबाई से शिरडी तक मंदिरों में उमड़ा भक्तों का हुजूम

नए साल से पहले महाराष्ट्र के धार्मिक स्थल करवीर निवासिनी अंबाबाई, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं मंदिर में पर्यटकों की भारी पहुंच रही है. बीते 6 दिनों में यहां लाखों लोगों ने दर्शन किए. क्रिसमस, नए साल की छुट्टियों और वीकेंड पर लोगों का हुजूम देखने को मिला है. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में बीआईपी दर्शन की सुविधा बंद कर दी गई है, जिसके चलते अब सभी को लाइन में लगकर ही दर्शन करने होंगे.

महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. रविवार ,सोमवार और मंगलवार को करवीर निवासिनी अंबाबाई मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. क्रिसमस,नववर्ष की छुट्टियों और लगातार वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में परिवार नए साल का जश्न मनाने कोल्हापुर पहुंच रहे हैं. इसके अलावा, पुणे और मुंबई सहित अन्य शहरों से आए सैलानियों ने ज्योतिबा डोंगर, आदमापुर का बालू मामा मंदिर, न्यू पैलेस, पन्हालगढ़ किला और नरसोबाची वाडी जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया.

बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

पर्यटकों की भारी आमद से शहर के होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाएं और होमस्टे पूरी तरह हाउसफुल हो गए हैं. लगातार छुट्टियों और नववर्ष उत्सव के चलते कोल्हापुर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर रौनक चरम पर है, जिससे स्थानीय पर्यटन और व्यवसाय को भी बड़ा बढ़ावा मिल रहा है. इसके अलावा, भगवान शिव को समर्पित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. यहां मंदिर महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है.

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में VIP दर्शन पर रोक

बढ़ती भीड़ को देखते हुए देवस्थान ट्रस्ट ने दर्शन व्यवस्था में अस्थायी बदलाव करते हुए विशेष निर्देश जारी किए हैं. मंदिर 30 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा. नववर्ष के अवसर पर अधिक से अधिक भक्तों को सुचारू दर्शन मिल सके, इसके लिए यह विशेष समय तय किया गया है. भक्तों की अत्यधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में VIP/विशेष दर्शन सुविधा बंद रहेगी.

हाई अलर्ट पर पुलिस

सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार से ही दर्शन करने होंगे. ट्रस्ट के अनुसार छुट्टियों के कारण कतारों में 3 से 4 घंटे तक का समय लग सकता है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल समेत आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण तरीके से भगवान शिव के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत आध्यात्मिक आनंद के साथ करें.

यह विशेष व्यवस्था नए साल के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है. शिरडी साईं मंदिर में भी नए साल से पहले भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है. भीड़ की संभावना को देखते ही मंदिर के ट्रस्ट ने 31 जनवरी की पूरी रात दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने का निर्णय लिया है. 1 दिसंबर की शेजारती और 1 जनवरी की काकड़ आरती रद्द कर दी गई है. 1 जनवरी यानी नए साल के मौके पर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन को पहुंच सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |