छिंदवाड़ा शर्मसार: मुर्गियों को मारने का लगाया आरोप, फिर सनकी पड़ोसी ने महिला पर किया तलवार से जानलेवा हमला

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के परासिया अंतर्गत बड़कुही पुलिस चौकी के ग्राम भमोडी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मुर्गियों को मारने के मामूली शक में एक युवक ने अपनी 63 वर्षीय पड़ोसन राधा बाई रघुवंशी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी मनोज उर्फ ‘मंत्री’ रावते मुर्गी पालन का काम करता है। उसे शक था कि राधा बाई का बेटा बाबू उसकी मुर्गियों को मारता है। इसी बात को लेकर रेलवे स्टेशन के पास पीडिता के बेटे बाबू से विवाद शुरू किया।

बेटे को बचाने आई मां पर भी वार कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि सनकी मनोज हाथ में तलवार लेकर बाबू के घर पहुंच गया। जब वह घर के बाहर गाली-गलौज और हमला करने लगा, तो बुजुर्ग राधा बाई (63 वर्ष) अपने बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आईं। गुस्से में आरोपी ने हाथ में ली तलवार से बुजुर्ग महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बचाव के दौरान तलवार के वार महिला के हाथ, ठोड़ी और कोहनियों पर लगे, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |