“सुहागरात पर सन्नाटा, जेठानी के कमरे में धमाका”: सोती रही दुल्हन, दूल्हे की ‘आधी रात वाली करतूत’ ने उजाड़ दी शादी

यूपी के गोरखपुर से ऐसे खबर सामने आई है, जिसने सभी के होश फाख्ता करके रख दिए. एक दुल्हन यहां बड़े ही अरमानों से ब्याह कर दूल्हे राजा संग ससुराल पहुंची. मगर सुहागरात पर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो ताउम्र याद रखेगी. दरअसल, वो पूरी रात दूल्हे का इंतजार करती रही. मगर दूल्हा कमरे में आया ही नहीं. थक हारकर वो सो गई. मगर जब सुबह उठी तो देखा कि उसका पति उसकी जेठानी के कमरे से बाहर आ रहा है. यह देखते ही दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई.

अब ये बात रोज की हो गई. रोज इसी तरह होने लगा. पति उसके कमरे में आता ही नहीं. बल्कि अपनी भाभी यानि दुल्हन की जेठानी के कमरे में सोने जाता. आखिरकार कब तक दुल्हन ये सब सहन करती. उसने इसका विरोध कर ही डाला. आरोप है कि दुल्हन ने जब इसका विरोध किया तो जेठानी और उसके पति ने मिलकर उसकी पिटाई कर डाली. फिर घर से भी निकाल दिया.

विवाहिता ने फिर पुलिस से मदद मांगी. उसने पति, जेठ-जेठानी के खिलाफ तहरीर देकर FIR दर्ज करवाई. घटना गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र की है. 30 साल की नई नवेली दुल्हन ने अपने पति पर उसकी भाभी से अवैध संबंध रखने और दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.

पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 13 जुलाई 2025 को बांसगांव थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था. पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत है. निकाह के अगले दिन ही वह विदा होकर अहमदाबाद चली गई, जहां दावते वलीमा हुआ. ससुराल पहुंचने के बाद सुहागरात के दिन वह पूरी रात पति का इंतजार करती रही लेकिन पति कमरे में नहीं आया. सुबह देखा कि पति जेठानी के कमरे से निकल रहा था. हर रात यही क्रम चलता रहा.

लोगों की मदद से मायके पहुंची महिला

जब उसने इसका विरोध किया तो पति और जेठानी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया. किसी तरह लोगों से मदद लेकर वह गोरखपुर स्थित मायके पहुंची और 21 अक्तूबर से यहीं रह रही है. बाद में पीड़िता के माता-पिता अहमदाबाद गए तो उन्हें घर से भगा दिया गया. बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |