“गंभीर श्रेणी में दिल्ली की हवा”: कई इलाकों में AQI 400 के पार, धुंध की चादर में लिपटी राजधानी; कब थमेगा जहर?

दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में आता है. प्रदूषण के इस स्तर से आम लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है. लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है.

समीर ऐप के मुताबिक आज सुबह 6 बजे सबसे ज्यादा AQI विवेक विहार में 424 दर्ज किया गया. इसके अलावा और भी कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया. इनमें आनंद विहार का AQI 410, बवाना का 404, डीटीयू का 404, जहांगीरपुरी का 417, नरेला का 413, नेहरू नगर का 402, रोहिणी का 410 रहा. यह स्तर बेहद गंभीर माना जाता है.

300 के पार इन इलाकों का AQI

कई इलाकों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया. इनमें अलीपुर का 379, अशोक विहार का 392, बुराड़ी क्रॉसिंग का 347, चांदनी चौक का 382, करणी सिंह का 368, द्वारका सेक्टर-8 का 362, दिलशाद गार्डन का 386, आईटीओ का 379, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का 342, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का 303, मुंडका का 375, दिल्ली विश्वविद्यालय का 353, एनएसआईटी द्वारका का 306, ओखला फेज-2 का 375 है.

इसके अलावा पटपड़गंज का 375, पंजाबी बाग का 362, पूसा का 357, आरके पुरम का 361, शादीपुर का 395, सिरीफोर्ट का 359, सोनिया विहार का 373, श्री अरबिंदो मार्ग का 312 और वजीरपुर का 399 दर्ज किया गया. यह स्तर बहुत खराब माना जाता है. दिल्ली की हवा में घुला जहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कुछ इलाकों में हवा लगातार खराब बनी हुई है.

ग्रैप-1, 2 और 3 की पाबंदियां लागू

वहीं नोएडा में AQI 376 और गाजियाबाद में 392 है. दिल्ली-एनसीआर से ग्रैप-4 की पाबंदियां हटा दी गई हैं. क्योंकि बीते कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार देखने को मिला था. हालांकि, अब फिर से AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में अब ग्रैप-1, 2 और 3 की पाबंदियां लागू की है, जिनका सख्ती से पालन करना होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |