जेवर एयरपोर्ट के पास बसने का सुनहरा मौका”: यमुना प्राधिकरण ला रहा 4000 प्लॉट की नई स्कीम, निवेश का सबसे बड़ा अवसर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण जल्द ही सेक्टर-5 में एक बड़ी आवासीय प्लॉट योजना लॉन्च करने जा रहा है. इस योजना के तहत करीब 4 हजार रेजिडेंशियल प्लॉट लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे.प्राधिकरण की प्रस्तावित योजना के मुताबिक अगली साल सेक्टर 5 में 200, 300 और 400 वर्गमीटर के प्लॉट शामिल होंगे. ये प्लॉट उन लोगों के लिए होंगे जो एयरपोर्ट के पास खुद का मकान बनाना चाहते हैं.

जमीन खरीद की प्रक्रिया तेज

यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों की माने तो सेक्टर-5 में जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है. जैसे ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी, उसके बाद योजना को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इससे पहले भी प्राधिकरण 973 आवासीय प्लॉट की योजना ला चुका है, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

40 वर्गमीटर के छोटे प्लॉट भी आएंगे

बड़ी प्लॉट स्कीम के साथ-साथ प्राधिकरण 40 वर्गमीटर के छोटे प्लॉट भी लाने की तैयारी कर रहा है. यह योजना खासतौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना घर बना सकें. 40 वर्ग मीटर प्लॉट की योजना पर प्राधिकरण पहले से ही काम कर रहा है.

243 करोड़ रुपए ये का विकास प्रस्ताव

यमुना प्राधिकरण ने आवासीय सेक्टरों के विकास के लिए 243 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी तैयार किया है. इस राशि से सड़कों, सीवर, ड्रेनेज, बिजली, पार्क, ग्रीन बेल्ट और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा ताकि लोगों को प्लॉट मिलने के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं भी मिल सकें.

एयरपोर्ट के कारण बढ़ी मांग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के चलते यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में जमीन और आवास की मांग तेजी से बढ़ी है निवेशकों के साथ-साथ आम लोग भी यहां घर बनाने में रुचि दिखा रहे हैं. इसी को देखते हुए प्राधिकरण लगातार नई आवासीय योजनाएं लाने की तैयारी में है.

प्रोपर्टी में इंवेस्ट करने वालो के लिए सुनहरा मौका

जनवरी में एयरपोर्ट चालू होने के बाद जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास जमीन के रेट दोगुना होंगे क्योंकि प्राधिकरण ने अभी इन जमीन का रेट 3500 वर्ग मीटर के आसपास रहा है आने वाले समय में यह रेट दोगुना से बढ़कर 4 गुना होने तक की उम्मीद है पैसे में माना जा रहा है कि जो लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते हैं उनके लिए बहुत बड़ा सुनहरा अवसर है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |