सर्द रात में अस्पताल आए सिंधिया के दूत! हेल्थ फैसिलिटी की हकीकत आई सामने

शिवपुरी: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को देर रात शिवपुरी जिला अस्पताल और कोलारस उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उन्होंने साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मरीजों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने मरीजों से कहा कि, ”मैं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दूत बनकर आया हूं और आपसे जानना चाहता हूं कि स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र की व्यवस्था ठीक है या नहीं.” इस दौरान मंत्री को स्वास्थ्य सेवाएं कुल मिलाकर ठीक लगीं, लेकिन जहां छोटी-मोटी कमियां दिखीं, वहां सुधार के निर्देश दिए गए.

अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुधार के निर्देश
प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण करते हुए वहां मरीजों से चर्चा की और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना. जिला चिकित्सालय के प्रसूति पूर्व कक्ष, नवजात शिशु गहन चिकित्‍सा इकाई, पीलिया वार्ड सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन को अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार के निर्देश दिए. जिला चिकित्सालय आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए. सभी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और मरीजों के साथ सही व्यवहार रखने की बात कही.

अस्पताल में न रहे गंदगी: तोमर
उन्होंने जिला चिकित्सालय में साफ सफाई का भी जायजा लिया और गंदगी देख प्रभारी मंत्री सिविल सर्जन को सफाई कराने एवं एसडीएम शिवपुरी को इसकी मानिटरिेंग करने के निर्देश दिए. मंत्री ने कहा कि, ”स्वच्छ वातावरण स्वस्थ वातावरण के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए गंदगी नहीं रहना चाहिए. सफाई कर्मी प्रतिदिन अपनी ड्यूटी के समय सक्रियता से साफ सफाई पर ध्यान दें.”

उन्होंने शिवपुरी नवीन बस स्‍टेण्‍ड स्थित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया और रैन बसेरे में अन्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश एसडीएम शिवपुरी को दिए हैं. इसके अलावा प्रभारी मंत्री अपने रात्रि विजिट के दौरान गुरुद्वारा स्थित लुहारपुरा पुलिया पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया और नीलघर चौराहा पर स्थित खण्‍डहर पर जल्‍द से जल्‍द सफाई कराने की बात कही.

सिंधिया का दूत बनकर आया हूं
जिला अस्पताल से पूर्व वह कोलारस स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कोलारस का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां पहुंचकर जनरल वार्ड के मरीजों से स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र की व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत भी की. इसके बाद वे डिलीवरी वार्ड में पहुंचे और प्रसूताओं और उनके परिजनों से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि, ”मैं जिले का प्रभारी मंत्री तो हूं ही, लेकिन आज में आपके समक्ष मध्य प्रदेश सरकार एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दूत बनकर आया हूं और आपसे जानना चाहता हूं कि स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र की व्यवस्था ठीक है. आपको आवश्यक सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है, आपको कोई दिक्कत हो तो मुझे बताइए.”

जिस पर मरीजों एवं उनके मरीज एवं उनके परिजनों व्यवस्थाओं का ठीक होना बताया. प्रसूताओं ने कहा कि, ”हमें प्रतिदिन चिकित्सालय से दो लड्डू प्राप्‍त होते हैं. इसके उपरांत उन्होंने वहां के स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र प्रांगण में स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया और भर्ती बच्‍चों की जानकारी ली.

एई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने देर रात के समय सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कोलारस से बाहर निकलकर पैदल चलते हुए नगर की सड़कों और विद्युत व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया. उन्होंने रास्ते में मिलने वाले ट्रांसफार्मर को देखा और उसके आसपास सुरक्षा के इंतजाम न होने एवं अव्‍यवस्‍थाएं पाए जाने पर संबंधित एई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. ट्रांसफार्मर के पास स्थित निवासियों से विद्युत की जानकारी ली. जिस पर सभी ने प्रभारी मंत्री को बिजली की पर्याप्त सप्लाई प्राप्त होने की बात कही.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |