ग्रेटर नोएडा के गांवों को बड़ी सौगात, हिंडन पुल पर डबल लेयर रोड का प्लान

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आने-जाने वालों के लिए गुड न्यूज है. दोनों शहरों को जोड़ने के लिए हिंडन पुल पर सड़क निर्माण का काम अगले महीने से शुरू होने जा रहा है. इसके लिए सेतु निगम ने टेंडर जारी कर दिया है और एजेंसियां 2 जनवरी तक आवेदन कर सकती हैं. सड़क बनने से रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.

सेक्टर-146 के सामने हिंडन नदी पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण पहले से चल रहा है. अब पुल का स्ट्रक्चर लगभग तैयार होने के बाद उस पर दो परतों वाली सड़क बिछाई जाएगी. इस सड़क निर्माण पर करीब 67.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह काम सेतु निगम द्वारा चयनित एजेंसी से कराया जाएगा.

2019 में शुरू हुआ था पुल का काम

अधिकारियों के मुताबिक, इस पुल का निर्माण नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर करा रहे हैं. वर्ष 2019 में जब इस परियोजना की शुरुआत हुई थी, तब इसकी अनुमानित लागत करीब 64 करोड़ रुपये थी. पुल के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी.

ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और गांवों की सड़कें भी सुधरेंगी

हिंडन पुल के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा शहर के कई सेक्टरों और गांवों की सड़कों को भी सुधारा जाएगा. इसके लिए करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. योजना के तहत अगले दो महीनों में काम शुरू किया जाएगा. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुनपुरा गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और सीसी सड़क को ऊंचा किया जाएगा. इसके अलावा मिलक लच्छी, रोजा जलालपुर, रोजा याकूबपुर और अच्छेजा गांव में सड़क मरम्मत और रखरखाव का काम होगा. सलेमपुर गुर्जर गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स के साथ नाली का निर्माण भी किया जाएगा.

शहरी क्षेत्र में एस प्लेटिनम से एलजी गोलचक्कर तक 60 मीटर चौड़ी सड़क,130 मीटर चौड़ी सड़क से जगत फार्म और 130 मीटर चौड़ी सड़क से सूरजपुर-कासना मार्ग के टी-पॉइंट तक नालियों पर प्रीकास्ट ढक्कन लगाए जाएंगे. इसके अलावा सेक्टर-16 में 60 मीटर चौड़ी सड़क के सर्विस मार्ग की मरम्मत और नाली ढकने का काम किया जाएगा.

नोएडा ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा होगी आसान

इस सड़क के निर्माण के बाद लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा. इन सभी कामों के पूरा होने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा आसान होगी, गांवों और सेक्टरों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी. साथ ही क्षेत्र के विकास और रियल एस्टेट पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |