इन्होंने मुझे पागल कर दिया…इंदौर की छात्रा ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया था। वीडियो में छात्रा रोते हुए कहती दिखी, “इन्होंने मुझे पागल कर दिया, मैं नवीन के बिना नहीं रह पाऊंगी… सॉरी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। वायरल वीडियो और मोबाइल चैट के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित छात्रा के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली सेज यूनिवर्सिटी की छात्रा प्रियांशी ने 24 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद मोबाइल में मौजूद वीडियो और चैट के आधार पर पुलिस ने नर्मदापुरम निवासी नवीन (पिता: नारायण गौर) और उसकी साथी युवती भूमि को आरोपी बनाया।

पुलिस ने बताया कि प्रियांशी ने चेन से फांसी लगाई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन उसके मोबाइल में एक वीडियो और कई मैसेज मिले। इन मैसेज में प्रियांशी की नवीन और भूमि से हुई बातचीत सामने आई है।

जांच में यह भी सामने आया कि भूमि के मोबाइल से प्रियांशी को बार-बार मैसेज और कॉल किए गए, जिसमें उसे नवीन का पीछा छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके अलावा नवीन ने कैफे के एक बिजनेस में प्रियांशी से पैसे भी लगवाए थे।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड से पहले वीडियो में प्रियांशी रोते हुए कह रही थी कि वह बहुत परेशान है और उसके साथ धोखा हुआ है। वीडियो में वह भूमि और नवीन को सजा दिलाने की बात कर रही थी और कह रही थी, “इन्होंने मुझे पागल कर दिया है। मैं नवीन के बिना नहीं रह पाऊंगी… सॉरी। बहरहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |