BMC की छात्रा को मिलेगा गोल्ड मेडल, MD एनेस्थीसिया में कीर्ति और वर्षा की प्रथम व चतुर्थ रैंक

सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राओं ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. हाल ही में मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की गई एमडी एनेस्थीसिया की परीक्षा में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की छात्रा कीर्ति जैन ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है. इस उपलब्धि पर कीर्ति जैन को गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा.

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की स्थापना को अभी 17 साल ही हुए हैं और कई सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं का मेडिकल कॉलेज इंतजार कर रहा है. लेकिन जिन भी विभागों में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू हो चुकी है, उन विभागों के स्टूडेंट्स प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों के मुकाबले उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. जिससे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और यहां के छात्रों की ख्याति दूर-दूर तक हो रही है.

डॉ. कीर्ति जैन को मिलेगा गोल्ड मैडल
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का एनेस्थीसिया विभाग अपने बेहतरीन अकादमिक वातावरण के लिए प्रदेश और देश नहीं, बल्कि विदेश में भी मशहूर है. बीएमसी में लंदन (यूके) और अफ्रीकी देशों से भी डॉक्टर प्रशिक्षण के आते हैं. यहां एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट की एमडी छात्रा ग्वालियर निवासी डॉ. कीर्ति जैन ने मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं हैदराबाद (तेलंगाना) निवासी डॉ. वर्षा ने चौथा स्थान हासिल किया.

डॉ. कृति जैन की सफलता पर यूनिवर्सिटी द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा है कि, ”बुंदेलखंड मेडिकल कालेज के एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. सर्वेश जैन सहित विभाग की फैकल्टी ने स्टूडेंट्स को ऐसा माहौल दिया है कि यहां के छात्र छात्राएं शोध और अध्ययन में नए प्रतिमान गढ़ रहे हैं. अपनी स्थापना के कुछ ही सालों में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ने प्रदेश ही नहीं देश और दुनिया में नाम कमा रहे है.”

विभाग में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध
विभागाध्यक्ष डॉ. सर्वेश जैन ने कहा कि, ”एनेस्थीसिया विभाग की कार्य संस्कृति यहां अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं को उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ बेहतरीन वातावरण मुहैया कराती है. हमारे यहां की फैकल्टी के अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित शोध कार्यों के कारण बीएमसी सागर के एनेस्थीसिया विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान बनी है.” वहीं डॉ कीर्ति जैन और डॉ वर्षा ने अपनी सफलता का श्रेय विभाग के सकारात्मक वातावरण, थीसिस गाइड डॉ. शशिबाला चौधरी और डॉ. मोहम्मद इलियास के साथ ऑपरेशन थियेटर के उच्चस्तरीय कार्य-संस्कृति तथा सभी शिक्षकों को दिया.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |