मंत्री के सामने सांसद खेल महोत्सव बना जंग का मैदान, खिलाड़ियों के बीच चली कुर्सियां

छतरपुर : वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के सामने ही सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं. मंत्री दिलीप अहिरवार द्वारा बार-बार समझाइश देने के बाद खिलाड़ियों के बीच विवाद कम नहीं हुआ. इस दौरान खेलों का लुत्फ लेने आए लोगों के बीच अफरातफरी मच गई.

मंत्री की समझाइश रही बेअसर

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे प्रदेश में चल रहा है. खिलाड़ियों का उत्साह और हुनर दिखाने के लिए सरकार यह आयोजन कर रही है, लेकिन खजुराहो लोकसभा के अंतर्गत आने वाली चंदला विधानसभा सीट में खेल महोउत्सव के दौरान बवाल हो गया. खिलाड़ियों ने पहले एक दूसरे पर हमला किया. फिर कुर्सियां चलना शुरू हो गईं. इस दौरान स्थनीय विधायक और वन पर्यावरण मंत्री भी मौजूद थे, जो खिलाड़ियों का बीचबचाव करते रहे.

मैच के दौरान दो टीमों के खिलाड़ी भिड़े

चंदला इलाके के सब्जी मंडी परिसर में सांसद खेल महोत्सव चल रहा था. कबड्डी मैच के दौरान दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच विवाद बढ़ा और मारपीट होने लगी. चंदला मंडल और गौरिहार मंडल के बीच चल रहे मैच के दौरान खिलाड़ी हाथापाई पर उर आए. एक-दूसरे पर कुर्सियां चलाते रहे. कबड्डी मैच के दौरान किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट होने लगी.

किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं

विधायक एवं राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने काफी कोशिश की मामले को निपटाने की लेकिन कोई सुनने और मानने को तैयार नहीं था. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते दिखे लेकिन नहीं कर सके. इस मामले में लवकुश नगर SDOP नवीन दुबे ने बताया “वीडियो देखा है. एक दिन पुराना है लेकिन अभी सामने आया है. इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की. अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |