MBBS की छात्रा छुट्टी पर आई घर, अगले ही दिन उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल पर छोड़ा मैसेज

शहडोल: एमबीबीएस की 1 छात्रा ने रविवार को अपने घर पर आत्महत्या कर ली. घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है. आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है. अंदेशा जताया जा रहा है कि मानसिक तनाव के कारण छात्रा ने इस तरह के कदम उठाए हैं. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

शहडोल मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां 25 साल की छात्रा शिखा बैगा ने रविवार को आत्महत्या कर ली. शिखा शहडोल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फाइनल की छात्रा थी. वह कॉलेज के ही हॉस्टल में ही रहकर पढ़ाई करती थी. रविवार को छुट्टी थी, जिसके चलते शनिवार दोपहर को पिता के साथ वह अपने घर आ गई थी.

रविवार सुबह जब उसकी बहन शिखा के कमरे में पहुंची तो देखा कि शिखा ने आत्महत्या कर लिया है. घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो वे भी उस कमरे की ओर दौड़े. कमरे में पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

इस घटना की पूरी जानकारी कोतवाली थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है. कोतवाली थाने में पदस्थ उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि “घटना की जानकारी मिलते ही टीम को भेजा गया है, टीम जांच कर रही है. फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है, जांच जारी है.”

मेडिकल कॉलेज के डीन गिरीश बी रामटेके ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, “मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने अपने घर में आत्महत्या की है, इसकी खबर मिली है, जो बहुत ही दुखद है.”

छात्रा के मोबाइल में मिला मेसेज

छात्रा शिखा बैगा ने आत्महत्या से पहले अपने नंबर पर एक मैसेज टाइप किया था, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है. उसने अगले जन्म में भी उन्हें माता-पिता बनने की बात लिखी है. मैसेज में पढ़ाई को लेकर मानसिक उलझन और तनाव का जिक्र भी किया है. पुलिस इन्हीं तथ्यों को लेकर जांच कर रही है. साथ ही छात्रा के कमरे से मोबाइल और टैबलेट को जब्त किया है.

पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश

छात्रा ने इससे पहले भी कॉलेज में सुसाइड का प्रयास किया था. उस समय उसकी रूममेट्स की सूचना पर कॉलेज प्रबंधन ने हस्तक्षेप करके उसकी काउंसलिंग कराई थी और परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी थी. जिसके बाद उसका इलाज भी चल रहा था. लेकिन किसी को पता नहीं था, कि इलाज के बाद भी वो इस तरह का कदम उठा लेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |