दिल्ली पर ‘स्मॉग’ का टॉर्चर: कोहरे और प्रदूषण ने थामी रफ्तार! आज AQI 425 के पार, विजिबिलिटी जीरो; जानें कब तक रहेगी ‘ऑरेंज अलर्ट’ वाली स्थिति

दिल्ली में हर दिन ठंड बढ़ती जा रही है. आज यानी शनिवार की शुरुआत कोहरे के साथ हुई. दिल्ली-NCR के कई इलाकों में घना कोहरा है, जिसके कारण लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. विजिबिलिटी बेहद कम है. कई जगह तो ये न के बराबर है. कोहरे के साथ आज राजधानी का मौसम और ज्यादा सर्द रहने का अनुमान है. शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यानी रात में भीषण ठंड पड़ेगी.

राजधानी में कई जगह शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा और धुंध देखने को मिली. इससे दृश्यता कम रही. तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. बात करें एक्यूआई की तो ये बेहद खराब श्रेणी में बनी रही. सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 14 केंद्रों पर हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई. 26 केंद्रों पर यह बेहद खराब रही.

आज और कल कैसा रहेगा एक्यूआई?

दिल्ली के एक्यूआई के शनिवार को बेहद खराब श्रेणी में बने रहने की आशंका है. इसके बाद भी राहत मिलती नहीं दिख रही है. रविवार को ये गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है. राजधानी के साथ ही एनसीआर में भी काफी ठंड पड़ रही है. आज नोएडा में सुबह घना कोहरा पड़ने की संभावना है. साथ ही धुंध का भी असर दिखेगा. गाजियाबाद में भी स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

गुरुग्राम में ठंड तेजी से बढ़ रही है. यहां भी सुबह-शाम ठंड और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है. दिल्ली के करीब होने के चलते फरीदाबाद में ठंड और सर्द हवा के साथ ही कोहरे का असर दिखेगा. रात में तापमान कम रहेगा. दिन में हल्की धूप खिलेगी.

शुक्रवार को कुछ ऐसा रहा कोहरे का कहर

दिल्ली एयरपोर्ट पर 152 उड़ानें रद्द 79 जाने और 73 आने वाली उड़ान रद्द 70 से अधिक उड़ानें में देरी

कौन-कौन सी उड़ान रद्द

  • 6E659 दिल्ली से पूर्णिया
  • SG661 दिल्ली श्रीनगर
  • IX1067 दिल्ली बागडोगरा
  • AF6099 दिल्ली देहरादून
  • 6E7483 दिल्ली धर्मशाला
  • 6E6720 दिल्ली गुवाहटी
  • 6E7442 दिल्ली बीकानेर
  • IX1979 दिल्ली जोधपुर
  • TK4679 दिल्ली अहमदाबाद
  • 6E6327 दिल्ली देहरादून
  • VS8262 दिल्ली गुवाहाटी
  • 6E163 दिल्ली अहमदाबाद
  • IX 1339 दिल्ली गोवा
  • 6E576 दिल्ली रांची
  • 6E6492 दिल्ली अइजवाल
  • IX 1251 दिल्ली वाराणसी
  • 6E 360 दरभंगा
  • 6E6619 नागपुर
  • SG664 मुंबई
  • VS8422 हैदराबाद
  • QF8845 गुवाहटी
  • 6E7157 पंतनगर
  • 6E6052 मुंबई
  • IX1081 पुणे
  • 6E175 बेंगलुरु

ट्रेन की रफ्तार पर कोहरे का असर

  • 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे 19 मिनट की देरी से चल रही
  • 12555 गोरखधाम सुपरफस्ट एक्सप्रेस 3 घंटे 21 मिनट लेट
  • 15658 ब्राह्मपुत्र एक्सप्रेस 4 घंटे 2 मिनट लेट
  • 12393 सम्पूर्ण क्रांति 3 घंटे 26 मिनट लेट
  • 15743 फरक्का एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की दिन से चल रही है
  • 14117 कालिंदी एक्सप्रेस करीब 6 घंटे लेट
  • 12225 कैफियत एक्सप्रेस 5 घंटे 21 मिनट
  • 22823 न्यू दिल्ली तेजस राजधानी 5 घंटे 2 मिनट लेट
  • 15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 5:30 घंटा लेट
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |