धर्मेंद्र को याद कर छलके ईशा देओल के आंसू! बोलीं- “पापा का वो एहसास मेरी जिंदगी है, जिससे मैं कभी उबर नहीं पाऊंगी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के जाने के बाद उनकी बेटी ईशा देओल आज भी उस दर्द से बाहर नहीं आ पाई हैं. हाल ही में ईशा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात लोगों के साथ शेयर की और बताया कि वह अभी भी अपने पिता को खोने के दुख में हैं. उन्होंने साफ कहा कि यह ऐसा नुकसान है, जिससे वह शायद कभी पूरी तरह उबर नहीं पाएंगी. 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कहा था, जिसके बाद से इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी.

ईशा देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के पोस्ट में लिखा कि वह एक बेटी हैं और अपने पिता को बहुत याद करती हैं. उन्होंने कहा कि कुछ समय से उन्होंने अपने काम को रोक कर रखा था, लेकिन अब धीरे-धीरे उन्हें अपने प्रोफेशनल काम पर लौटना पड़ रहा है. हालांकि, दिल से वो अभी भी टूट चुकी हैं. ईशा ने लोगों से अपील की कि वे उन्हें समझें और इस मुश्किल वक्त में उनके साथ नरमी से पेश आएं.

सोशल मीडिया से दूरी चाहती थीं ईशा

ईशा ने यह भी बताया कि वह चाहती थीं कि कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहें, लेकिन काम की वजह से ऐसा करना मुमकिन नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेटी के तौर पर देखें, जिसने अपने पिता को खो दिया है. ईशा ने सभी से दया और समझदारी रखने की गुजारिश की.

Esha Deol

उबर नहीं पा रही हूं

उन्होंने लिखा है कि मुझे मैं अनमोल पिता के खोने के गम से उबर नहीं पा रही हूं. यह एक ऐसा नुकसान है जिससे मैं कभी उबर नहीं पाऊंगी. धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी. उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई में श्रद्धांजलि सभा रखी, जिसमें कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे.

परिवार और इंडस्ट्री ने दिया साथ

वहीं ईशा देओल और उनकी मां हेमा मालिनी ने दिल्ली में भी एक कार्यक्रम रखा, जहां लोगों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. ईशा देओल का यह भावुक बयान साफ दिखाता है कि पिता को खोना उनके लिए कितना बड़ा सदमा है. निधन से पहले धर्मेंद्र की तबीयत के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, अस्पताल से एक्टर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो काफी कमजोर नजर आ रहे थे. हालांकि, बाद में वो वीडियो डिलीट करवा दिया गया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |