ग्वालियर में मेन रोड पर सांड Vs सांड, भयंकर युद्ध में वाहनों की बनी चटनी, देखें वीडियो

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार देर रात बीच बाजार दो सांडों ने तहलका मचा दिया. आपस में भिड़े इन मवेशियों की वजह से कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुचा है. मौके पर स्थिति संभालने नगर निगम का अमला मौजूद नहीं था, स्थानीय लोगों ने ही किसी तरह दोनों सांडों को अलग किया.

आपस में हमलावर हुए दो सांड
असल में घटना ग्वालियर के मुरार क्षेत्र के मुख्य बाजार की है. गुरुवार रात जब बाजार बंद हो रहा था, इसी दौरान वहां अचानक से आए दो सांड आपस में भिड़ गए. एक दूसरे पर हमलावर इन सांडों की चपेट में आसपास की दुकानों के बाहर रखा सामान और सड़क पर खड़े दुपहिया वाहन भी आ गये. जिससे कुछ मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त भी हो गईं.

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही सांडों की लड़ाई
आसपास नगर निगम का कोई अमला ना होने से स्थानीय लोगों ने ही अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए हिम्मत जुटायी और पानी फेंक कर किसी तरह सांडों को अलग किया और मौके से भगाया. तब जाकर हालत काबू में आ सके. इस घटनाक्रम को स्थानीय दुकानदार के पास खड़े एक युवक ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में भी कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

घटना में दो दुपहिया वाहन भी हुई क्षतिग्रस्त
इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की सूचना तो नहीं है. लेकिन सड़क पर खड़ी दो स्कूटी सांडों की टक्कर से क्षतिग्रस्त जरूर हुई हैं. घटना स्थल पर मौजूद रहे कॉस्मेटिक आइटम के दुकानदार राम कुमार ने बताया कि, ”रात के समय वे अपनी दुकान बढ़ाने की तैयारी में थे, इसी बीच अचानक कहीं से दो सांड आ गये दोनों दूसरे पर हमला कर रहे थे.

उन दोनों की लड़ाई में पहले पड़ोसी दुकानदार का बाहर रखा सामान बिखर गया. इसके बाद सड़क पर रखी एक स्कूटी में टूट-फूट हो गई. कुछ सेकंड के बाद ही एक दूसरी स्कूटी भी सांडों की टक्कर से गिर गई और फिर लड़ते-लड़ते सांड उस पर गिरे तो दूसरी स्कूटी में भी काफी नुकसान हो गया. सांडों को भगाने के लिए हम लोगों ने पानी फेंका, तब जा कर वे यहां से भागे और स्थिति सामान्य हुई. गनीमत रही इस घटना में कोई इंसान चपेट में नहीं आया, नहीं तो उसे गंभीर चोट लग सकती थी.”

नगर निगम ग्वालियर के उपायुक्त मुनीश सिंह सिकरवार ने बताया, ”ग्वालियर में नगर निगम द्वारा आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए टीम है जो समय समय पर कार्रवाई करती रहती है. लेकिन कभी कभार सूचना मिलने में देरी होने से इस तरह की स्थितियां बन जाती है. आपने बताया है तो हम दिखवाते हैं.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |