बलिया में न्याय की ‘चिंगारी’! भाई की हत्या से टूटी बहन का पुलिस को अल्टीमेटम- ‘तुम नहीं मारोगे तो मैं खुद लूंगी बदला’

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. उभांव थाना क्षेत्र के बेलथरारोड इलाके में हुई इस वारदात के बाद मृतक की बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिला प्रशासन को खुली चेतावनी देती नजर आ रही है. वीडियो में युवती कहती है कि यदि प्रशासन उसके भाई के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता है तो वह खुद उन्हें गोली मार देगी.

वीडियो में लड़की पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहती है कि मेरे भाई की हत्या हो गई और मुख्य आरोपी फरार चल रहे हैं. मैं पुलिस की कार्रवाई से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूं. अगर प्रशासन कुछ नहीं करता है तो उसे खुद कदम उठाना होगा. पूरे देश में जहां भी हत्यारे दिखेंगे, वहीं मारूंगी. अब कहां है योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर?

बाइक सवार बदमाशों ने राहुल यादव को मारी थी गोली

बीते शनिवार को बेलथरारोड क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने राहुल यादव उर्फ आयुष यादव को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. परिजन की तहरीर पर पुलिस ने कुछ नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और मामले की जांच शुरू की गई थी.

हत्या के इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रतिभा वर्मा, अभिषेक यादव और विनोद यादव को कुंडैल ढाला क्षेत्र से पकड़ा गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों सर्वजीत सिंह उर्फ गोलू, मोहम्मद फैज और अयान को साहूनपुर रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

हालांकि, इस मामले में अभी भी मुख्य अभियुक्त राबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित सिंह और राज वर्मा फरार चल रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमें गठित की हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं.

वीडियो में देखें पीड़िता ने क्या कहा?

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतक और आरोपी पहले आपस में दोस्त थे, लेकिन वर्तमान में उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. गोली मारने के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है और अब तक एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

एसपी ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, पुलिस वायरल वीडियो को भी संज्ञान में लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है. जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |     बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |