टीचर का कबूलनामा, मैं बिना शराब पिए बच्चों को नहीं पढ़ा सकता, 80 हजार लेता हूं, बिना पिए दिमाग गुल हो जाता है

मंडला:आज आपको ऐसे गुरु से मिलाते हैं जो दारु की दो बोतल चढ़ाकर बच्चो को पढ़ाता है। ये गुरु खुद कबूल कर रहा है कि वो दारु पीकर स्कूल आता है और बच्चो को पढ़ाता है। गुरु बोलता है कि वो 80 हजार रुपये लेता है और मैथ्स को पढ़ाने के लिए बिना पिए उसका दिमाग गुल हो जाता है.. शिक्षक बोल रहा है कि वो बिना शराब पिए नहीं पढ़ा सकता…क्योंकि  बिना पिए उसका दिमाग काम नहीं करता..

शिक्षक बोला-बिना शराब पिए नहीं पढ़ा सकता

तथाकथिक गुरू जी की हरकतें और ड्रामे भी अनोखे हैं। ये शिक्षा और स्कूल को शर्मसार करने वाला मामला मंडला जिले से सामने आया है.. प्राथमिक स्कूल का शिक्षक शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाते हुए कैमरे में कैद हुआ है….ग्राम पंचायत अहमदपुर के ग्वारीटोला प्राथमिक शाला का शिक्षक… महेश कुमार गोठरिया शराब पीकर बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे फिल्मी गाने गवाते हुए नज़र आ रहे हैं….वहीं बच्चे भी शिक्षक की अजीब हरकतों पर हंसते हुए दिखाए दे रहे हैं…शिक्षक गाने गाकर और नाचता हुआ शिक्षा के साथ खिलवाड़ करता नजर आ रहा है..

80 हजार वेतन लेता हूं लेकिन पढ़ाने के लिए शराब पीना पड़ता है

शिक्षक खुद कबूल कर रहा है कि वो 80 हजार वेतन लेता है और बच्चों को पढ़ाने के लिए उसे शराब पीना पड़ता है..वो बिना शराब पीए पढ़ा नहीं सकता है..लिहाजा स्कूल प्रशासन और विभाग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य खराब होने से बचाया जा सके और ऐसे शिक्षा के पेशे को बदनाम करने वाले  शिक्षकों पर कार्रवाई हो सके..

गौर करने वाली बात यह भी है कि हाल ही में इसी स्कूल को लेकर यह खबर सामने आई थी कि लगभग 19 बच्चे कृषि विभाग के गोदाम में पढ़ने को मजबूर हैं, जबकि रिकॉर्ड में स्कूल को पूर्ण दर्शाया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |